10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में अचानक रद्द हुई फ्लाइट, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

जेट एयरवेज की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट के 130 यात्री हुए परेशान
2 min read
Google source verification
Flight canceled at Bhopal Airport

Flight canceled at Bhopal Airport

भोपाल. राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 7.30 बजे दिल्ली आने वाली जेट एयरवेज की नियमित फ्लाइट मंगलवार को ऐनवक्त पर निरस्त कर दी गई। इसकी वजह तकनीकी खराबी बताई गई। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया।

जेट एयरवेज की फ्लाइट 9 डब्ल्यू 893 रोजाना सुबह 5.40 को दिल्ली से रवाना होती है और सुबह सात बजे भोपाल पहुंचती है। यही विमान सुबह 7.30 बजे भोपाल से दिल्ली जाता है। मंगलवार को जेट एयरवेज की ये फ्लाइट दिल्ली से भोपाल तो आई, पर वापस दिल्ली नहीं गई।

फ्लाइट रद्द होने के बाद 60 यात्रियों को किराया रिफंड किया गया, जबकि 10 यात्रियों को जेट एयरवेज की रात 10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से रवाना किया गया। हालांकि दोपहर दो बजे इस विमान को खाली ही दिल्ली रवाना कर दिया गया।

फ्लाइट में 130 यात्री थे सवार

जेट एयरवेट की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट से 130 यात्रियों को राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था। इनमें से कई यात्रियों की दिल्ली से देश के अलग-अलग शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से ये समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सके और यात्रा का शेड्यूल बिगड़ गया।

दो महीने में दस बार रद्द की गई फ्लाइट्स

राजा भोज एयरपोर्ट से फ्लाइट कैंसिल होने का ये पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक दो महीने में राजा भोज एयरपोर्ट से अलग-अलग कारणों से जेट एयरवेज और एयर इंडिया की दस बार फ्लाइट रद्द की गई हैं।

60 यात्रियों को भेजा इंदौर से दिल्ली

दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द होने के बाद 60 यात्रियों की बुकिंग इंदौर एयरपोर्ट से की गई। इन सभी यात्रियों को कैब से इंदौर भेजा गया। गौरतलब है कि राजा भोज एयरपोर्ट से रोजाना महज आठ फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। इनमें जेट और एयर इंडिया की चार-चार फ्लाइट हैं।