23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ का सितमः कंधे पर बैठाकर दूल्हे को पार कराई नदी, देखें VIDEO

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से नदियां उफान पर...। दूल्हे को कंधे पर बैठाकर पहुंचा दुल्हन के घर...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 03, 2023

barat1.png

दूल्हे और बारातियों को ऐसे पार कराई उफनती नदी।

मध्यप्रदेश में मानसून आते ही जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ऐसे में जबलपुर जिले के एक विवाह की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसके वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें दूल्हे को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य बारातियों को भी रस्सियों की मदद से नदी पार कराई जा रही है।

जबलपुर के जिले के चरगवां गांव के रहने वाले मोहन पटेल की शादी का यह किस्सा है। मामला 28 जून का है, जो आज वायरल हो रहा है। मोहन की बारात नरसिंहपुर के नोन पिपरिया गांव के लिए गई थी। बारात के पहुंचने से पहले भारी बारिश हो गई और गांव तक पहुंचने का मुख्य मार्क का संपर्क टूट गया। इस बीच नदी उफान पर आ गई और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। बारात को दुल्हन के घर समय पर पहुंचना था। विवाह का शुभ मुहूर्त निकलने ही वाला था। तभी देसी जुगाड़ काम आई और पूरी बारात को रस्सियों की मदद से नदी पार कराकर दुल्हन के घर पहुंचा दिया गया।

कंधे पर बैठा दूल्हा

पुलिया के दोनों तरफ ट्रैक्टर की मदद से एक मोटी रस्सी बांधी गई और तेज बहाव होने के बावजूद बारातियों और दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचाने के लिए दूल्हे को कंधे पर उठाया गया और रस्सी को पकड़कर नदी पार कराई गई। इसके बाद एक एक करके अन्य बारातियों को भी दुल्हन के घर पहुंचा दिया गया। दूल्हे के पहुंचते ही शुभ मुहुर्त में लग्न मंडप में दूल्हा पहुंच गया और सात फेरे समय रहते हो गए।

बारातियों को भी पार कराई नदी

इसी प्रकार दूल्हे के साथ आए पंडित, बाराती और दोस्तों को एक-एक करके नदी पार कराई गई। शादी की सारी रस्से पूरी होने के बाद भी नदी का पानी कम नहीं हुआ। विदाई का दौर आ गया था। अब दूल्हे के साथ दुल्हन भी थी, जिसे नदी पार कराना था। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को भी जैसे-तैसे नदी पार कराई गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। खास बात यह है कि पानी के तेज बहाव में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

तीन दिन पहले भी हुई थी अनोखी शादी

तीन दिन पहले ही जबलपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जबलपुर जिले के जमुनिया गांव में एक दुल्हन ट्रैक्टर चलाते हुए स्टेज पर पहुंची थी। यहां अकिल पटेल की शादी दमोह में रहने वाली शिवानी के साथ तय हुई थी। दोनों ही परिवार खेती-किसानों करने वाले हैं। शिवानी बी अपने परिवार का खेती किसानी में हाथ बंटाती है। उसे ट्रैक्टर चलाना आता है। सभी की इच्छा थी कि इस शादी को यादगार कैसे बनाया जाए। इसके बाद दुल्हन की एंट्री को लेकर विचार हुआ था। सभी से मशविरा करने के बाद तय हुआ कि दुल्हन की एंट्री ट्रैक्टर पर होगी। हुआ भी वैसा ही। दुल्हन ट्रैक्टर पर बैठकर शादी स्थल पर पहुंच गई और फिर जय माला हुई। इससे पहले तक सभी मेहमान यही समझते रहे कि दुल्हन पारंपरिक माला हाथ में लेकर आएगी, लेकिन वे उस समय चौक गए जब दुल्हन खुद ट्रैक्टर चलाते हुए चली आई। एक हाथ में ट्रैक्टर का स्टेयरिंग और दूसरे हाथ में आतिशबाजी करते हुए पटेल परिवार के सदस्यों ने कहा कि हमारे घर बहू नहीं बेटी आई है। बेटियां भी किसी से कम नहीं है।

गौरतलब है कि पाटन के जमुनिया गांव में रहने वाले अखिल पटेल जबलपुर में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने वाली कंपनी में नौकरी करते हैं। इसके साथ ही वे अपने जमुनिया गांव में खेती का काम भी करते हैं। वहीं दुल्हन का परिवार दमोह में रहकर खेती-किसानों का काम करता है। अब शिवानी ससुराल में रहकर खेती-किसानी में अपने पति का हाथ बंटाएंगी।

यहां देखें विस्तार से

जब ट्रेक्टर से दुल्हन ने स्टेज पर मारी एंट्री तो हैरान रह गए बाराती