1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में छा रहा कोहरा, विजिबिलिटी कम, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं, सामान्य से अ​धिक तापमान

इस समय महज 6 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही औसत हवा, इसलिए तेजी से नहीं गिर रहे तापमान - अधिकतम और न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से अधिक, कड़ाके की सर्दी के दौर में थोड़ी कमी

less than 1 minute read
Google source verification
kahra_1.jpeg

भोपाल में सुबह छा रहा कोहरा, दिन में ​​खिल रही धूप, तापमान में गिरावट नहीं

भोपाल. राजधानी में इन दिनों सर्दी का दौर चल रहा है, लेकिन कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत है, लेकिन शहर में कोहरे की स्थिति बन रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा और विजिबिलिटी महज 50 मीटर रही। इसके बाद मंगलवार को भी सुबह कोहरे की िस्थति रही। इस दौरान विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही।

पिछले दो तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत तेज गिरावट नहीं हुई है। इसका कारण यह है कि हवा की रफ्तार बेहद कम है। सोमवार को भी हवा की औसत रफ्तार 4 से 6 किमी के आसपास रही थी, इसी प्रकार मंगलवार को हवा की रफ्तार 6 से 8 किमी प्रतिघंटा रही। आमतौर पर इस सीजन में हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटा रहती है।

इसलिए नहीं गिर रहे तापमान
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर चुका है, ऐसे में उत्तरी सर्द हवा तो आ रही है, लेकिन इस समय दक्षिण पूर्वी हवाओं का भी असर है, जो सर्द हवाओं को रोक रही है। ऐसे में तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है, और तापमान में मामूली उतार चढ़ाव बना हुआ है। पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशाओं के हवा से नमी आ रही है मिलन के कारण नमी की स्थिति बन रही है, ऐसे में घना और मध्यम कोहरे की स्थिति बन रही है। कोहरे की स्थिति में जमीन का सतही तापमान उसके 1 किलोमीटर के ऊपर के तापमान से कम रहता है लेकिन आर्द्रता की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक होने के कारण तापमान में वृदि्ध नहीं होती है।