18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: Low BP में अपनाएं यह घरेलु उपाय, मिलेगा आराम

Low BP में अपनाएं यह घरेलु उपाय, मिलेगा आराम

less than 1 minute read
Google source verification
photo6269493088187689256_1.jpg

Low BP

भोपाल। सुबह सो कर उठते समय यदि आपको चक्कर आते हैं या थकान सी रहती है और धुंधला दिखाई देता है, तो आपको जल्द से जल्द स्वयं को डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ये लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप)या हाइपोटेंशन के लक्षण हो सकते हैं। कई बार हम इन लक्षणों को यह सोचकर नजरंदाज कर देते हैं कि शायद यह कम सोने या ढंग से नहीं सो पाने के कारण हो रहा होगा। वैसे तो लो-ब्लड प्रेशर अपने आपमें कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह शरीर में पल रही किसी गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, ऐसे में इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।


- आपका ब्लड प्रेशर कम है तो आधा कप स्ट्रॉंग कॉफी पिये। इससे ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ जाएगा।

- लो ब्लड प्रेशर में चुकंदर का जूस खासा मददगार है।

- कहा जाता है कि दिन में दो गिलास चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।

-दिन में एक बार मुलेठी के पाउडर की चाय पीने से भी ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

- मिट्टी के बर्तन में 32 किशमिश भिगोएं। बर्तन को पानी से पूरा भर दें। सुबह खाली पेट उन्हें एक-एक कर चबाएं, उसके बाद पानी पी लें।

- अगर आपको लगातार चक्कर आ रहे हों तो पानी ज्यादा पिएं।

- एक कप शकरकंद का जूस दिन में दो बार पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

- तुलसी की 10-15 पत्तियों का रस निकाल लें और उसे एक चम्मच शहद के साथ खाली पेट खा लें।

- सात बादाम को रातभर भिगोएं। उसका छिलका उतारकर पीस लें और दूध में थोड़ी देर उबाल लें। इसे गुनगुने रूप में पी लें।