23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eat Right Station पर खुले में बिक रहा खाने – पीने का सामान, अचानक पहुंचे DRM ने लिया एक्शन

-भोपाल को मिला हुआ है ईट राइट स्टेशन का दर्जा-6 दिन पहले ही मिला है ईट राइट स्टेशन का दर्जा-फिर भी प्लेटफॉर्म पर खुले में बिक रही है खाद्य सामग्री-निरीक्षण करने पहुंचे DRM बोले- तत्काल स्टॉल बंद करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Nov 2022, 2:06 PM IST

News

Eat Right Station पर खुले में बिक रहा खाने - पीने का सामान, अचानक पहुंचे DRM ने लिया एक्शन

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित भोपाल रेलवे स्टेशन को सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाऊ भोजन देने की श्रेणी में रखते हुए करीब एक सप्ताह पहले ही ईट राइट स्टेशन ( Eat Right Station ) का दर्जा प्राप्त हुआ है। लेकिन, स्टेशन पर अब भी खुले में खाने पीने का सामान बेचा जा रहा है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ, जब बीती रात भोपाल डीआरएम ( Bhopal DRM ) स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्टेशन पर खुले में खाद्य सामग्री बिकती देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही, रेलवे के अदिकारियों को निर्देश दिया कि, तत्काल इन खाद्य सामग्री बेचने वाले स्टाल्स को बंद कराया जाए।

आपको बता दें कि, डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय मंगलवार रात अचानक देश के ईट राइट स्टेशन का दर्जा प्राप्त भोपाल स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सभी प्लेटफार्म्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर मेसर्स एचडी एंड संस स्टॉल के बाहर वेंडर खुली खाद्य सामग्री बेचते नजर आए। इसपर डीआरएम ने वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करने और स्टॉल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, प्लेटफॉर्म्स की साफ सफाई भी संतोषजनक नहीं है।

यह भी पढ़ें- PHOTO GALLERY : मंगल नहीं ये है चांद, देखें साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें


मालगाड़ी में सवार होकर नर्मदापुरम के लिए रवाना, फिर...

इसके बाद DRM ने मालगाड़ी के इंजन में सवार होकर नर्मदापुरम तक देर रात निरीक्षण करने निकले। गश्त कर रहे पेट्रोलमैनों की सतर्कता और उपलब्धता का भी जायजा लिया। इसके बाद नर्मदापुरम से सड़क मार्ग से दौबारा भोपाल लौटे। बरखेड़ा पहुंचकर विभिन्न संरक्षा गतिविधियों की पेट्रोलिंग की निगरानी के लिए जीपीएस उपकरणों के साथ कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच परख की।

यह भी पढ़ें- खाद से भरा ट्रक पलटा तो मच गई लूट, सिर पर बोरियां रखकर दौड़ते दिखे किसान, VIDEO


6 दिन पहले FSSAI से मिला सम्मान

आपको बता दें कि, राजधानी में स्थित रानी कमलापति स्टेशन के बाद भोपाल स्टेशन को भी छह दिन पहले ईट राइट स्टेशन का दर्जा मिला है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाउ भोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एफएसएसएआई की पहल पर भोपाल को ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट दिया है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्टेशन को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने यह प्रमाण पत्र दिया ईट राइट मूवमेंट के तहत भोपाल स्टेशन को उच्च गुणवत्ता मानकों पर प्रमाणित ईट राईट स्टेशन से सम्मानित किया है।