23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद से भरा ट्रक पलटा तो मच गई लूट, सिर पर बोरियां रखकर दौड़ते दिखे किसान, VIDEO

-खाद से भरा ट्रक पलटा-हादसे के बाद मची खाद की लूट-बोरियां उठाकर खेतों में दौड़ते दिखे किसान-जीरापुर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव का मामला
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 5:34 PM IST

News

खाद से भरा ट्रक पलटा तो मच गई लूट, सिर पर बोरियां रखकर दौड़ते दिखे किसान, VIDEO

राजगढ़. एक तरफ तो मध्य प्रदेश के कई जिलों से खाद संकट जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच सूबे के राजगढ़ जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां खाद की बोरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के साथ ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी के साथ कई लोग खाद की बोरियां उठाकर खेतों के रास्ते भागते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, जिले के जीरापुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जेतपुरा गांव के पास खाद से भरा हुआ एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक समेत राह से गुजरने वाले किसी को भी कोई गंभीर चोटें तो नहीं आई, लेकिन ट्रक पलटने के साथ ही खाद की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिसकी सूचना इलाके के ग्रामीणों को लगी तो वो एकाएक मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- देश का चौथा सबसे प्रदूषित राज्य बन गया मध्य प्रदेश, इस शहर की फिजा में जबसे ज्यादा जहर


खाद की बोरियां लेकर भागे किसान

वहीं, सड़क पर खाद की बोरियां देख राहगीरों के साथ साथ आसपास के किसान मौके पर इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते लोग खाद की बोरियां कांधे पर उठाकर ले जाने लगे। मानों जैसे उन्हें सोने से भरी बोरी मिल गई हो।

यह भी पढ़ें- तबादले के बाद कलेक्टर का भावुक संदेश : 'हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहां कल वहां चले'


कई जिलों में खाद की किल्लत

आपको बता दें कि, मध् प्रदेश के कई जिल खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसी के चलते किसानों को तमाम जद्दोजहद के बावजूद समय रहते खाद नहीं मिल रही है। खाद गोदामों में किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं कई खाद वितरण केंद्रों में सर्वर की समस्या समय पर वितरण में आड़े आ रही है।