23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तबादले के बाद कलेक्टर का भावुक संदेश : ‘हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहां कल वहां चले’

-तबादले के बाद कलेक्टर का भावुक संदेश-तबादले के बाद नरसिंहपुर वासियों से की बातचीत-बोले- 'हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहां कल वहां चले'-2012 बैच के IAS अफसर है रोहित सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 1:10 PM IST

News

तबादले के बाद कलेक्टर का भावुक संदेश : 'हम दीवानों की क्या हस्ती, आज यहां कल वहां चले'

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश में बीती रात हुए 27 आईएएस अफसरों के साथ साथ करीब चार दर्जन राज्य प्रशानिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं 2012 कैडर के आईएएस अफसर रोहित सिंह। नरसिंहपुर कलेक्टर के पद से तबादले के बाद रोहित सिंह ने नरसिंहपुर जिले की जनता के नाम भावुक संदेश दिया। उन्होंने एक शेर के माध्यम से अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि, नरसिंहपुर के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सोमवार को जारी आदेश में रोहित सिंह को नरसिंहपुर कलेक्टर पद से हटाकर भोपाल में ट्रांसफर किया गया है।


आईएएस अफसर रोहित सिंह ने ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद नरसिंहपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिलेवासियों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो की शुरुआत एक शेर से करते हुए उन्होंने कहा कि, 'हम दीवानों की क्या हस्ती है, आज यहां कल वहां चले। मस्ती का आलम जहां मिला, हम धूम मचाते वहां चले।' आपको बता दें कि, इस वीडियो संदेश में कहीं न कहीं उनका दर्द दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- पत्रकारिता की यूनिवर्सिटी में दंगल, छात्रा से छेड़छाड़ करने पर दो गुटों में जमकर चले लात - घूसे, VIDEO


वीडियो में IAS रोहित सिंह का जिलेवासियों को भावुक संदेश

2012 बैच के आईएएस अफसर रोहित सिंह सितंबर 2021 में नरसिंहपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए थे। इस दौरान उन्हें नरसिंह महोत्सव की शुरुआत करने के साथ साथ मां नर्मदा की भव्य आरती जैसे कार्यक्रम करने का श्रेय जाता है। लोगों के साथ मिलकर उन्होंने करेली के श्री राम मंदिर के कायाकल्प का सपना संयोया था। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में ये भी कहा कि, नरसिंहपुर जिले को लेकर जनता के साथ उन्होंने जो सपने बुने थे, उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले अधिकारी उन सपनों को पूरा करेंगे। उनके वीडियो संदेश पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि 'तबादले इलाके बदलते हैं, इरादे नहीं।' एक यूजर ने उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए फैसले की तुलना बिहार से करते हुए लिखा कि, यहां के नेता अच्छे अधिकारी को टिकने नहीं देते।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलने वाली 46 ट्रेनें इन तारीखों में कैंसिल, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट


झाबुआ कलेक्टर रह चुके हैं रोहित

आपको ये भी बता दें कि, इससे पहले आईएएस रोहित सिंह झाबुआ जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। लेकिन, कोरोना से संक्रमित होने के कारण पद से हटाए गए थे। अब उनको कलेक्टर नरसिंहपुर के पद से हटाकर बोपाल में प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम के पद पर तैनात किया गया है।