23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकारिता की यूनिवर्सिटी में दंगल, छात्रा से छेड़छाड़ करने पर दो गुटों में जमकर चले लात – घूसे, VIDEO

-माखनलाल युनिवर्सिटी बनी छात्रों का अखाड़ा-छात्रों के दो गुटों के बीच कॉलेज परिसर में चले लात-घूसे-छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी से शुरु हुआ विवाद-पीड़ित छात्रा ने दर्ज कराया छात्रों के खिलाफ केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 12:44 PM IST

News

पत्रकारिता की यूनिवर्सिटी में दंगल, छात्रा से छेड़छाड़ करने पर दो गुटों में जमकर चले लात - घूसे, VIDEO

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित पत्रकारिता का मंदिर माना जाने वाला माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का परिसर सोमवार शाम को यहां पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई के अखाड़े में तब्दील हो गया। आपको बता दें कि, पत्रकारिता की पढ़ाई करने आए छात्रों के 2 गुटों के बीच सोमवार शाम को कॉलेज कैंपस में जमकर लात घूसे चले। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच विवाद की शुरुआत एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि, एक गुट के छात्र ने यूनिवर्सिटी की की ही छात्रा पर भद्दा कमेंट करते हुए छेड़छाड़ की थी।


पीड़ित छात्रा का आरोप है कि, माखनलाल में पढ़ने वाले छात्र ने उसपर अभद्र कमेंट करते हुए छेड़छाड़ की थी। इसपर छात्रा के दोस्त ने अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करने वाले छात्र को रोका तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद बवाल मचा गया। देखते ही देखते छात्र दो गुटों में बंट गए, जिनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस मारधाड़ की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें छात्र तो एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखे वहीं, छात्राएं भी बीच बचाव करती नजर आईं। आरोप ये भी है कि, इस दौरान कुछ बाहरी छात्र भी कैंपस में घुंस आए थे, जिन्होंने कॉलेज छात्रों के साथ मारपीट की है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलने वाली 46 ट्रेनें इन तारीखों में कैंसिल, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट


समझौते के बाद भी केस दर्ज

घटना की जानकारी लगते ही एमपी नगर थाना पुलिस यूनिवर्सिटी पहुंची और छात्रों के बीच हुए विवाद को सुलझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, जानकारी सामने आई है कि, पहले तो दोनों गुटों के छात्रों ने थाने पहुंचकर समझौता कर लिया था, लेकिन फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 4 छात्रों के खिलाफ धारा 323, 294 के तहत और साथ ही दूसरे गुट के एक छात्र के खिलाफ मारपीट के मामले में केस भी दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें- बड़ा रेल हादसा टला : मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई गाड़ियां कैंसिल


छेड़छाड़ की शिकार छात्रा दोस्त को लेकर पहुंची थाने

चात्रों के दोनों गुटों के बीच हुए समझौते के बाद छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई का शिकार हुए चात्र को लेकर थाने पहुंची। यहां उन्होंने दूसरे पक्ष के छात्रों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है। पीड़ित छात्र का आरोप है कि, जब वो चाय पीने बाहर गई तो आरोपी छात्र ने पहले छेड़खानी की और फिर गाली गलौज करने लगा। लेकिन, जब छात्रा के साथ आए उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई है।