23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलने वाली 46 ट्रेनें इन तारीखों में कैंसिल, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच पटरी जोड़ने के काम चल रहा है, जिसके मद्देनजर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 12:06 PM IST

News

रेल यात्री ध्यान दें! इस रूट पर चलने वाली 46 ट्रेनें इन तारीखों में कैंसिल, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

भोपाल. भारतीय रेलवे के भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशनों के बीच पटरी जोड़ने के काम चल रहा है, जिसके मद्देनजर रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत 46 ट्रेनें बारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग तारीखों को कैंसिल की गई हैं। हालांकि, इनमें से 7 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। साथ ही, 10 ट्रेनें करीब सप्ताहभर के लिए और इतनी ही ट्रेनें अगले दो दिन और 26 ट्रेनें एक दिन के लिए कैंसिल रहेंगी। वहीं, दूसरे रेल मंडलों में भी पटरी के सुधार कार्य के चलते ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन करने के साथ साथ निरस्त भी किया गया है। ऐसे में इस अवदि में रेल यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


11 से 18 नवंबर के बीच ये ट्रेनें कैंसिल

-ट्रेन नंबर 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 11 से 18 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी।
-ट्रेन नंबर 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 11 से 18 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी।
-ट्रेन नंबर 06603 बीना-कटनी 11 से 18 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी।
-ट्रेन नंबर 06604 कटनी-बीना मेमू ट्रेन 11 से 18 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी।
-ट्रेन नंबर 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 11 से 18 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- बड़ा रेल हादसा टला : मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई गाड़ियां कैंसिल


ये ट्रेनें भी कैंसिल

ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन नौ से 17 नवंबर के बीच कैंसिल की गई हैं।
ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 से 19 नवंबर तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन नंबर 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 17 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार पलटी खाते हुए ठेले से टकराई, तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत, 4 घायल


ये भी कैंसिल

इसके साथ साथ ट्रेन नंबर 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस 11, 12 नवंबर के अलावा 15 नवंबर को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 12, 13 के अलावा 16 नवंबर को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से सिंध नदी में गिरी, 3 की मौत 21 घायल


दो दिन नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

-रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 15 और 17 नवंबर को निरस्त की गई है।
-ट्रेन नंबर 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 और 16 नवंबर को निरस्त रहेगी।
-ट्रेन नंबर 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 10 और 17 नवंबर को निरस्त की गई है।
-ट्रेन नंबर 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 12 और 19 नवंबर को निरस्त रहेगी।
-ट्रेन 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 और 16 नवंबर को कैंसिल की गई है।
-ट्रेन नंबर 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 10 और 17 नवंबर को कैंसिल रहेगी।
-ट्रेन नंबर 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 12 और 19 नवंबर को कैंसिल हुई है।
-ट्रेन 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 और 15 नवंबर को निरस्त की गई है।
-ट्रेन नंबर 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 और 16 नवंबर को कैंसिल रहेगी।
-इसके अलावा ट्रेन नंबर 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 7 नवंबर के बाद 14 नवंबर को कैंसिल रहेगी।
-ट्रेन नंबर 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस 10 और 17 नवंबर को निरस्त रहेगी।

तीन बहनों के इकलौता इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो