23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार पलटी खाते हुए ठेले से टकराई, तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत, 4 घायल

-स्कूल की छुटटी पर मां के साथ ठेले पर आए मासूम की मौत-तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा-तीन बहनों का इकलौता भाई था मासूम-तेज स्पीड में ब्रेक लगाने से हुआ हादसा-टक्कर के बाद पलटी खा गई कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 9:57 AM IST

News

तेज रफ्तार कार पलटी खाते हुए ठेले से टकराई, तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत, 4 घायल

धार. तेज रफ्तार कार ने ठेले पर फल बेच रही महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार भी पलटी खा गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई है। मासूम स्कूल की छुटटी होने से मां के साथ ठेेले पर आया था। आपको बता दें कि, घटना लेबड मानपुर हाईवे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई। एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी गुमटी समेत एक ठेले को टक्कर मारते हुए खेत में जाकर पलट गया। ठेले पर मौजूद सीमा पति श्रवण और नैतिक पिता श्रवण को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान नैतिक की मौत हो गई।

चार पहिया वाहन की गति इतनी अधिक थी, कि हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। कार सवार सहित ठेले पर मौजूद महिला को चोट आई है। क्षेत्र से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने घायलों को देखा और अपने निजी वाहन से लेकर धार जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इधर, कार सवार चालक को उपचार के बाद घाटाबिल्लौद चौकी पुलिस टीम अपने साथ थाने पर ले गई। बच्चे के शव को पीएम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से सिंध नदी में गिरी, 3 की मौत 21 घायल


इंदौर से थांदला जारहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक GJ.17 BH.0313 में एक युवक समेत दो युवतियां सवार थे। ये लोग इंदौर से अपने घर थांदला जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के दौरान वाहन की गति अधिक होने के कारण अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर पहले रोड किनारे लगे ठेले को टक्कर मारते हुए गुमटी से टकराकर खेत में जाकर पलट गई। घटना के दौरान महिला फल विक्रेता सीमा पति श्रवण और नैतिक पिता श्रवण, कार में शिवम पिता विनोद, सोनू पिता संतोष और नैना पिता संतोष घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- बीच बचाव करना पड़ा जान पर भारी, झगड़ने वालों ने डंडों से पीट पीटकर तोड़ दिये पैर

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, मनचले ने मार दिया चाकू, देखें हमले का Live Video

एकलौता भाई था नैतिक

हादसे में जान गवाने वाला मृतक नैतिक परिवार में बहनों का एकलौता भाई था। नैतिक की मौत के बाद सीमा का रो - रोकर बुरा हाल है। स्कूल की छुटटी होने के कारण नैतिक अपनी मां के साथ ठेले पर आ गया था।