23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से सिंध नदी में गिरी, 3 की मौत 21 घायल

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी पर बने छोटे पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 9:22 AM IST

News

दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से सिंध नदी में गिरी, 3 की मौत 21 घायल

दतिया. मध्‍य प्रदेश के दतिया जिले के अंतर्गत आने वाली सेवढ़ा तहसील से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी पर बने छोटे पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु दबोह लहार के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।


आपको बता दें कि, हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु भिंड जिले के दबोह थाना इलाके के जाखोली बिंडवा गांव में रहने वाले हैं जो रतनगढ़ माता के दर्शन करने गए थे। बता दें कि, रतनगढ़ में सोमवार को मेला लगता है। श्रद्धालु यहां माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने आए थे यह सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर शाम करीब 7.30 बजे वापस दबोह लौट रहे थे। इसी दौरान सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी के पुराने छोटे पुल से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पुल में गड्‌ढे में फंस गया, जिससे वो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।

यह भी पढ़ें- बीच बचाव करना पड़ा जान पर भारी, झगड़ने वालों ने डंडों से पीट पीटकर तोड़ दिये पैर


हादसे में 3 की मौत, 21 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 38 लोग सवार थे। इस हादसे में महिला ऊषा कुशवाह, कस्तूरी कुशवाह और गब्बर कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 21 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार के साथ साथ सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही, पुलिस और प्रशासन द्वारा बचाव कार्य चलाया गया।

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, मनचले ने मार दिया चाकू, देखें हमले का Live Video


बढ़ सकती है मृतकों की गिनती

प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना गंभीर था कि, तीन लोगों की तो मौके पर ही जान चली गई, जबकि हादसे में कई लोग इतने गंभीर घायल हुए हैं कि, आगे भी मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। वहीं, रात का समय होने से मौके पर बचाव कार्य में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। सभी लोगों का रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। साथ ही, मृतकों को पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

तीन बहनों के इकलौता इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो