25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा रेल हादसा टला : मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई गाड़ियां कैंसिल

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यार्ड में लोडेड मालगाड़ी के 5 डिब्बे सुबह 5.30 बजे पटरी से उतर गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Nov 2022, 11:15 AM IST

News

बड़ा रेल हादसा टला : मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कुछ गाड़ियां कैंसिल, कई के रूट बदले

भोपाल. उत्तर प्रदेश के झांसी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। बताया जा रहा है कि, ये हादसा सुबह 5.30 बजे हुआ है। हालांकि, रेलवे की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे के चलते झांसी से ग्वालियर रुट कई घंटे बंद रहा। लेकिन, इस घटना के चलते झांसी के आसपास केरला, मंगला, दुरंतों, राजधानी सहित कई टेनों को रोक दिया गया है। वहीं, अभी करीब 10 बजेबुंदेलखंड एक्सप्रेस को करारी की तरफ से निकाला गया। इससे ग्वालियर से जाने वाली चंबल एक्सप्रेस सुबह 8.50 पहली टेन झांसी के लिए रवाना हुई। वहीं, कुछ टेनों का रुट डायवर्ट किये गए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश और आसपास के जिलो में सुबह से कनेक्टिंग स्टोशनों पर यात्री परेशान होते दिखाई दिये।


रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की सुबह उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – भीमसेन खंड में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यार्ड में लोडेड मालगाड़ी के 5 डिब्बे सुबह 5.30 बजे पटरी से उतर गए। इसके चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - मुस्तरा और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - करारी दोनों दिशाओं में अप और डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई। हालांकि, रेलवे की सूझबूझ के चलते कोई जान - माल की हानि नहीं हुई है।

घटना के बाद रेलवे की ओर से तत्काल राहत कार्य शुरु किया गया। साथ ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी पहुंच गए। रिस्टोरेशन कार्य शुरु करते हुए सुबह 6.25 बजे आगे के हिस्से को मुस्तरा की दिशा में खींचकर घटना स्थल से हटाया गया और समय 6.40 बजे पीछे के हिस्से को खींचकर 7.05 बजे हंप लाइन में पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार पलटी खाते हुए ठेले से टकराई, तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत, 4 घायल

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से सिंध नदी में गिरी, 3 की मौत 21 घायल

इन गाड़ियों के रूट बदले

-गाड़ी नंबर 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन कर महादेवखेड़ी - गुना - ग्वालियर किया गया।
-गाड़ी नंबर 00761 रेनिगुंटा – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन कर महादेवखेड़ी - गुना - ग्वालियर किया गया।
-गाड़ी नंबर 12803 विशाखापटनम – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन कर महादेवखेड़ी - गुना - कोटा - मथुरा किया गया।
-गाड़ी नंबर 18237 कोरबा – अमृतसर का मार्ग परिवर्तन कर महादेवखेड़ी - गुना - कोटा - मथुरा किया गया।
-गाड़ी नंबर 12707 तिरुपति – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन कर महादेवखेड़ी - गुना - कोटा - मथुरा किया गया।
-गाड़ी नंबर 18477 पुरी – योगनगरी ऋषिकेश का मार्ग परिवर्तन कर महादेवखेड़ी - गुना - कोटा - मथुरा किया गया।

यह भी पढ़ें- बीच बचाव करना पड़ा जान पर भारी, झगड़ने वालों ने डंडों से पीट पीटकर तोड़ दिये पैर

रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद रेलवे द्वारा प्रभावित होने वाले मार्गों के स्टेशनों पर परेशान होने वाले यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। इसके अनुसार, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी के लिए 1072, ग्वालियर के लिए 1072, ललितपुर के लिए 7897997404, उरई के लिए 1072 और बांदा के लिए 1072 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

तीन बहनों के इकलौता इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो