एयरपोर्ट रोड पर होटल स्कॉई लाइन में भी गंदगी देखकर अफसर भड़क गए। यहां किचन में वेज और नानवेज एक साथ रखे हुए थे। टीम ने यहां सुधार करने की नसीहत देते हुए दाल, चावल के सैंपल लिए हैं। इसके साथ दस नंबर मार्केट स्थित दिल्ली दरबार, रोशनपुरा स्थित प्रोटीन प्वाइंट, एयरपोर्ट रोड स्थित लीला फूड से जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।