13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देह व्यापार में पकड़ी गई विदेशी युवती को एड्स, कई लोगों से बना चुकी है संबंध

देह व्यापार में पकड़ी गई विदेशी युवती को एड्स, कई लोगों से बना चुकी है संबंध

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 16, 2018

police

देह व्यापार में पकड़ी गई विदेशी युवती को एड्स, कई लोगों से बना चुकी है संबंध

भोपाल। मध्यप्रदेश में कई दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट में जो विदेशी लड़की पकड़ी गई वो HIV पाजीटिव निकली। पिछले दिनों जेल में तबीयत खराब होने पर उसके ब्लड सैंपल लिए गए थे। मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों पुलिस ने भोपाल में सेक्स रैकेट पकड़ा था, जिसमें चार विदेशी युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था।

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में यह कारोबार काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने 11 मई को यहां से दो विदेशी युवतियों को पकड़ा था। वो एक मकान में काफी दिनों से देह व्यापार कर रही थीं। इसके साथ एयरपोर्ट के पास गांधीनगर में भी एक स्पा सेंटर में अनैतिक कारोबार चल रहा था। यहां से भी दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

बीमार हुई तो पता चली बात
इधर, जेल में बंद विदेशी युवती जब बीमार हुई तो अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके ब्लड सैंपल लिए गए तो खुलासा हुआ कि वो एचआईवी पॉजीटिव है।

देशभर में फैला है विदेशी युवतियों का नेटवर्क
बताया जाता है कि विदेशी युवतियों का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। वे अलग-अलग राज्यों में और शहरों में रहकर अनैतिक कारोबार कर रही हैं। भोपाल में भी ऐसी ही शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे दो सैक्स रैकेट को पकड़ा था।

भोपाल में है एचआईवी के 50 मरीज
सूत्रों के मुताबिक भोपाल सेंट्रल जेल में एचआईवी पीड़ित 50 मरीज हैं। जिनकी विशेष निगरानी की जाती है। जेल अधीक्षक के मुताबिक सभी के लिए अलग से वार्ड बने हुए है। जिसमें सबी को समय-समय पर दवा दी जाती है। एचआईवी पीड़ित विदेशी युवतियों को भी उसी वार्ड में रखा गया है।

गर्भवती भी निकली एचआईवी पॉजीटिव
जेल में बंद एक अविवाहित युवती भी गर्भवती निकली है। नागालैंड की इस युवती का जब प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई। उसे डेढ़ माह का गर्भ है। इस बात का पता लगने पर जेलर के माध्यम से अदालत में अर्जी देकर गर्भपात की अनुमति मांगी गई। जिसे अदालत ने स्वीकार र लिया।

Must Read

दो विदेशी लड़कियां सहित 8 कॉलगर्ल पकड़ीं
MP में चल रहा था सबसे बड़ा सेक्स रैकेट, ऑनलाइन होती थी GIRLS की बुकिंग
खाकी पहनकर युवती से लिपट गया ये जवान, VIDEO में कैद हुई हरकत
कंपनी की तरह चलाता था इतना बड़ा सेक्स रैकेट, होटलों में दिखाते थे एलबम
दिल्ली से संचालित हो रहा था सेक्स रैकेट, फंस सकते हैं कई मंत्री-विधायक