3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस साल हज नहीं कर सकेंगे आप, कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में सिर्फ इस देश को मिलेगी इंट्री

अरब सरकार की ओर से सोमवार को ये घोषणा की गई है कि, इस साल सीमित संख्या में लोग हज यात्रा कर सकेंगे।

3 min read
Google source verification
news

इस साल हज नहीं कर सकेंगे आप, कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में सिर्फ इस देश को मिलेगी इंट्री

भोपाल/ कोरोनावायरस लगातार अपने पाव पसारता जा रहा है। इसके असर के चलते न सिर्फ इंसानी स्वास्थ प्रभावित हो रहा है, बल्कि इसने दुनियाभर के नियमों और व्यवस्थाओं को बदलकर रख दिया। इसी कोरोना वायरस के चलते इस बार दुनियाभर के लाखों मुसलमान हज यात्रा नहीं कर सकेंगे। अरब सरकार की ओर से सोमवार को ये घोषणा की गई है कि, इस साल सीमित संख्या में लोग हज यात्रा कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ 1 हजार लोग ही। ये सिर्फ अरब के ही गिने चुने लोग होंगे, जिन्हें कुछ नियमों के साथ हज करने की अनुमति दी जएगी। बता दें कि, मध्य प्रदेश से इस साल करीब 8 हजार लोगों के हज पर जाने का अनुमान था, लेकिन इनमें से कोई भी इस बार हज नहीं कर सकेगा।

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : इन लोगों पर है कोरोना वायरस से मौत का सबसे ज्यादा खतरा, जानें बचाव


लौटाई जाएगी जमा की गई रकम

बता दें कि, इस बार मुकद्दस हज की शुरुआत मंगलवार, 28 जुलाई की शाम से होकर रविवार 2 अगस्त तक होगी। इस बार हज करने की अनुमति होती तो, प्रदेश से इस मुकद्दस यात्रा पर जाने वालों का सिलसिला 25 जुलाई से शुरु होता। इसके बाद हज मुकम्मल करके प्रदेश के सभी हाजी 5 अगस्त तक अपने घरों को लौट आते। अनुमान है कि, पिछली बार की तरह करीब 8 हज़ार लोग मध्य प्रदेश से हज यात्रा के लिए रवाना होते। बता दें कि, जिन हाजियों का नाम हज पर जाने के लिए कुरे में सामने आया था, उन्होंने हज की रकम भी हज कमेटी को जमा कर दी थी। फिलहाल, उनकी जमा की गई रकम लौटा दी जाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- इस शहर ने बनाया खुद का होम आइसोलेशन सिस्टम, 24 घंटे की जा सकती है मरीजों निगरानी


सऊदी अरब के लिए बड़े मेले जैसा होता हज

वैसे तो हज यात्रा एक धार्मिक कर्तव्य है, जो हर मालदार मुसलमान पर फर्ज (जरूरी) है। इसके साथ ही हर मुसलमान अपने जीवन में कम से कम एक बार तो जरूर इस मुकद्दस सफर पर जाने की चाहत रखता है। यही कारण है कि, यहां हर साल दुनियाभर से लाखों की संख्या में लोग हज करने पहुंचते हैं। इससे सऊदी हुकूमत को भी बड़ा मुताफा होता है।वहां लाखों की संख्या में लोगों के इकट्ठा होने के कारण अरब खास तौर से हज के दिनों में दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक हंट बन जाता है। अरब सरकार को इससे बड़ा मुनाफा होता है। हलांकि, इस साल इन विदेशी नागरिकों के हज पर न जाने के चलते सऊदी अरब को इस बार ये मुनाफा नहीं हो सकेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हज और सालभर चलने वाले उमरा से अरब सरकार को सालाना 1200 करोड़ डॉलर की आमदनी होती है।

पढ़ें ये खास खबर- शिवराज सरकार की घेरने की तैयारी में कमलनाथ, कांग्रेस ने बनाया ये खास प्‍लान


लॉकडाउन ने डाला आर्थिक गतिविधियों पर असर

कोरोनावायरस पर नियंत्रण के लिए सऊदी सरकार की ओर से भी कई हिस्सों में लॉकडाउन किया गया था जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ है। उम्मीद थी कि हजयात्रा से इसकी भरपाई हो जाएगी मगर अब उस पर भी ग्रहण लग गया है। वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए राज्य की ओर से फरवरी में मक्का और मदीना में पवित्र स्थलों को बंद कर दिया गया। अप्रैल में एक सऊदी अधिकारी ने संकेत दिये थे कि, इस साल हज के मन बनाने वाले लोग अपनी यात्रा रद्द कर दें। अब सऊदी सरकार की ओर से इसकी पुष्टि किये जाने के बाद लोगों को निराश हुई है। ऐसे में जिन मुसलमानों ने यात्रा के लिए वर्षों की बचत कर यात्रा के लिए राशि जमा की थी, उन्हें अब अगले साल तक इंतजार करना होगा।

Story Loader