26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्माई...। भाजपा में शामिल होने की अटकलें....।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 16, 2022

kamal.png

भोपाल। कांग्रेस (congress) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं खुरई से विधायक रहे अरुणोदय चौबे (arunoday choubey) ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पिछले 30 सालों से कांग्रेस में सेवा दे रहे थे। इस्तीफा देने के पीछे कांग्रेस पार्टी (congress party) में उपेक्षा से दुखी होना बताया गया है। चौबे ने अपना इस्तीफा कमलनाथ (kamal nath) को भेज दिया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं खुरई के प्रभावी नेता (formal khurai mla) अरुणोदय चौबे ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दिया है। कमलनाथ को लिखे अपने इस्तीफे में अरुणोदय चौबे ने लिखा है कि वे पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में पार्टी के हमारे खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ है, उससे वे और खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता दुखी हैं। इसलिए वे कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ जिला प्रभारी समेत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

भाजपा में जाने की अटकलें

खुरई से विधायक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के एक मात्र विरोधी अरुणोदय चौबे के इस्तीफे के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि चौबे समेत कई कार्यकर्ताओं पर ढेरों एफआईआर होने के बावजूद कांग्रेस के सीनियर नेताओं का सपोर्ट उन्हें नहीं मिल पा रहा था, इससे वे काफी दुखी थे।

भाजपा के भूपेंद्र सिंह ने हराया था

मध्यप्रदेश विधानसभा के 2018 में हुए चुनाव में खुरई सीट से भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुणोदय चौबे को हरा दिया था। भूपेंद्र सिंह को कुल 77423 मिले थे। जबकि अरुणोदय चौबे को 62183 वोट मिले थे।