
Politics News: अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर सियासत शुरु हो गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने पहले संसद में और अब अमेरिका में हमारे देवी देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की। दूसरे हाथ को भी हम देखें जिसमें त्रिशूल, तलवार या धनुष बाण है। वह एक हाथ की अभय मुद्रा और एक हाथ का शस्त्र क्या कहता है? ठीक से चलो तो अभय और मर्यादाएं लांघीं तो शस्त्र का प्रयोग। राहुल गांधी जी थोड़ा दूसरे हाथ की भी चर्चा करें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टेक्सास में एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया था कि भारत की राजनीति से प्यार, सम्मान और विनम्रता गायब हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है। भारत में भी रोजगार की समस्या है, लेकिन चीन में रोजगार की समस्या नहीं है। वियतनाम में भी रोजगार की समस्या नहीं है। दुनिया में कई अन्य देश हैं। जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से चीन वैश्विक उत्पादन पर हावी हो रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में देवता का मतलब सिर्फ भगवान नहीं होता है। देवता वह शख्स होता है जो कि अंदर जैसा महसूस करता है। वैसा ही बाहर उसके एक्सप्रेशन दिखते हैं। इसे देवता कहा जाता है। ऐसी ही हमारी राजनीति में होता है। खुद के मंसूबों को खत्म करके लोगों के बारे में सोचना चाहिए। जैसा जनता महसूस करते हैं। वैसे ही नेता एक्सप्रेशन देता है।
आगे राहुल गांधी ने कहा कि खुद के आइडिया को खत्म करके लोगों के बारे में सोचना ही देवता होना है। भगवान राम, बुद्ध, महात्मा गांधी जैसे लीडर्स ऐसे ही थे। यही हिंदुस्तान के नेता और अमेरिका के नेताओं में भी फर्क है।
Updated on:
09 Sept 2024 02:28 pm
Published on:
09 Sept 2024 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
