
भोपाल : मुख्य सचिव सुधिरजंन मोहन्ती ने आज अरेरा क्लब में पूर्व मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष रेरा अन्टोनी डिसा 'टीनो' द्वारा लिखित पुस्तक 'डिसरोबिंग ऑफ द्रोपदी एण्ड अदर स्टोरीज़' का विमोचन किया। इसमें द्रोपदी के चीरहरण को लेकर अन्य कहानियों के जरिए डिसा ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अपने अनुभवों को बताया है।
मोहन्ती ने कहा कि भावनाओं का वैविध्य, प्रारंभिक वर्षों के प्रशासनिक अनुभवों का साउद्देश्य विस्तृत विवरण तथा प्रभावी वाक्य विन्यास पुस्तक को आकर्षक बनाता है। यह विशेषताएँ एक बैठक में पूरी पुस्तक पढ़ने के लिये पाठक को विवश करती हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव तथा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के महानिदेशक आर.परशुराम, पूर्व मुख्य सचिव तथा राज्य निर्वाचन आयुक्त बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।
डिसा ने पुस्तक की कहानियों के पात्र, विषय, उनकी सामयिकता, भाव और प्रभाव की चर्चा की। पुस्तक में ग्यारह लघु कथाएँ हैं। आर. परशुराम तथा बी.पी. सिंह ने भी पुस्तक पर विचार व्यक्त किये। विमोचन से पूर्व भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनिट का मौन भी रखा गया।
Published on:
04 Dec 2019 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
