5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, मुख्यमंत्री से लेकर पीएम मोदी भी दुखी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया...। प्रदेश में शोक की लहर...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 21, 2023

bjp.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे भाजपा के दिग्गज नेता ओम प्रकाश कोहली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कोहली का अंतिम संस्कार मंगलवार को दिल्ली में सुबह निगम बोध घाट पर किया गया। पूर्व राज्यपाल कोहली के निधन पर पीएम मोदी से लेकर मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

भाजपा नेता ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल रह चुके हैं। उनका कार्यकाल सितंबर 2016 से जनवरी 2018 तक रहा। इसके बाद मध्यप्रदेश में जब आनंदीबेन पटेल के छुट्टी पर जाने की वजह से ओमप्रकाश कोहली को एक बार फिर कार्यवाहक राज्यपाल बनाया गया था। सितंबर 2016 में रामनरेश यादव का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें गुजरात के साथ मध्यप्रदेश का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया था। कोहली मध्यप्रदेश में करीब 16 माह तक पदस्थ रहे। मध्यप्रदेश में आनंदीबेन पटेल ने जब 10 दिन के लिए छुट्टी ली थी, तब ओम प्रकाश कोहली ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शपथ ली थी। जबलपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

मध्यप्रदेश में शोक की लहर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली के निधन पर दुख व्यक्त किया है। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पूर्व राज्यपाल के रूप में एक सच्चे सेवक को खो दिया। उनके द्वारा राष्ट्र और समाज-सेवा के लिए किए गए विशिष्ट कार्य हर नागरिक के हृदय में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवहन को यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

पीएम मोदी भी दुखी

गुजरात के राज्यपाल रह चुके ओम प्रकाश कोहली के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि पार्टी और भाजपा के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा की मजबूती प्रदान करने के लिए काम किया था।