
Saurabh Sharma Case: मध्य प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े धनकुबेर सौरभ शर्मा के केस में शुरू हुई सियासी हलचल जारी है। अपनी घोषणाओं को लेकर पहले से ही विपक्ष के निशाने पर मोहन सरकार को पूर्व मंत्री ने जमकर घेर लिया है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर ईडी को निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और उन्होंने सौरभ शर्मा को सुरक्षा देने की मांग की है। कांग्रेस ने मांग की है कि सौरभ शर्मा को सुरक्षा दी जाए और उससे जल्द पूछताछ की जाए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सौरभ शर्मा की मां ने भी पुलिस को अंदेशा जताया था की बेटे की जान को खतरा है।
सौरभ शर्मा मामले पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि नये साल 2025 में सरकार 3 हजार रुपए नहीं दे पाए, तो कम से कम 2500 रुपए लाड़ली बहनों को देना शुरू कर दे। घोषणावीर भाजपाइयों ने चुनाव के पहले 3 हजार रुपए देने की घोषणा की थी। पीसी शर्मा ने आगे कहा कि जनता के पास न तो चेन बची है ना चैन।
सौरभ शर्मा मामले पर उन्होंने कहा कि 'ईडी को निष्पक्ष जांच करना चाहिए। जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा के ऊपर अधिकारियों, मंत्रियों तक पहुंचे। शेर-बब्बर शेर, टाइगर सबको पकड़ा जाए। दिल्ली-झारखंड में आपने मुख्यमंत्रियों को पकड़ा, यहां भी मौका है।'
वहीं सोमवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में आशंका जताई थी कि सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। क्योंकि उसके पकड़े जाने से कई बड़े चेहरों के नाम का खुलासा हो जाएगा। सरकार को उसे गिरफ्तारी देकर सुरक्षा देनी चाहिए साथ ही इस मामले का सच उजागर करना चाहिए।
Updated on:
31 Dec 2024, 2:05 PM IST
Published on:
31 Dec 2024, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.