9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के इस राज्य में 50 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे और 3 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मंत्री का बड़ा दावा

Lok Bhawan- लोकभवन में राज्यों के स्‍थापना दिवस समारोह में यूपी के मंत्री दारासिंह का विकास का दावा

2 min read
Google source verification
Foundation Day celebrations of Manipur Meghalaya and Uttar Pradesh held at Lok Bhawan

Foundation Day celebrations of Manipur Meghalaya and Uttar Pradesh held at Lok Bhawan

Lokbhavan- एमपी के लोकभवन में शनिवार को मणिपुर, मेघालय और उत्तर प्रदेश राज्यों का संयुक्त स्‍थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी राज्यों के नागरिकों को स्‍थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” अभियान ने देश की विविधताओं को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक भारत पर्व के आयोजन में देश के सभी राज्यों की संस्कृतियों को एक मंच पर लाया जाता है। एकता नगर गुजरात में हुए गत वर्ष के समारोह में 11 नवम्बर को मध्यप्रदेश, मणिपुर एवं मेघालय का संयुक्त समारोह आयोजित हुआ था। इसमें राज्यों के राज्यपाल एवं मंत्री शामिल हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के जेल विभाग के राज्यमंत्री दारा सिंह ने कहा कि यूपी अब देशभर में विकास का पर्याय बन गया है। राज्य में 50 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे और 3 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

संयुक्त समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भौगोलिक दूरी के बावजूद हमारी आत्मा, चेतना और संस्कार एक हैं। उत्तर भारत की आध्यात्मिक चेतना, पूर्वोत्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और पश्चिमी भारत की समुद्री विरासत का संगम भारत को विश्व मंच पर एक सशक्त और प्रेरक राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भारत की सांस्कृतिक विविधता को गौरव के रूप में अपनाने और “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया।

राज्यों के संयुक्त स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के जेल विभाग के राज्यमंत्री दारा सिंह ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश में रह रहे उत्तरप्रदेश मूल के लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए बधाई दी। उन्होंने मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की लोक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों को देखकर ऐसा लगा मानो वे स्वयं उन राज्यों में पहुंच गए हों।

देश के 50 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश में

यूपी के राज्यमंत्री दारा सिंह ने बताया कि देश के 50 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश में हैं। राज्य में तीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हैं और अयोध्या में चौथा बन रहा है। नोएडा मोबाइल निर्माण का बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने लोकभवन में समारोह आयोजन के लिए राज्यपाल के प्रति आभार ज्ञापित किया।

राज्यों के संयुक्त समारोह में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मेघालय के राज्यपाल सीएच विजयशंकर के वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। राज्यों की संस्कृति, सभ्यता और विकास को दर्शाती लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। मणिपुर की ओर से "दि गोल्डन लैंड ऑफ लियंगमई" लोक गीत की प्रस्तुति दी गई। लोक नृत्य “थोगल जागोई” की प्रस्तुति भी दी गई। मेघालय राज्य की ओर से लोक गीत "पोर तमास" गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसमें पारंपरिक वाद्यों की गूंज के संगम में अद्भूत समा बांध दिया। उत्तर प्रदेश राज्य की प्रस्तुति में प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों के लोक गीतों छठ पूजा, कजरी, जट-जटिन, रासलीला, होरी और फगुआ के मोतियों को एक माला में पिरोते हुए राज्य की सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित किया।