26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब-गजब शादी- 50 साल की दुल्हन, 100 पार का दूल्हा

एमपी में एक अजब गजब शादी का केस सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने महिला से अपनी तीसरी शादी रचाई। बुजुर्ग जहां 100 साल पार कर चुके हैं वहीं महिला की उम्र भी करीब 50 साल है। दोनों की शादी लोगों की नजर में तब सामने आई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ।

2 min read
Google source verification
shadi3.png

अजब गजब शादी

एमपी में एक अजब गजब शादी का केस सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने महिला से अपनी तीसरी शादी रचाई। बुजुर्ग जहां 100 साल पार कर चुके हैं वहीं महिला की उम्र भी करीब 50 साल है। दोनों की शादी लोगों की नजर में तब सामने आई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ।

भोपाल के इतवारा में रहने वाले बुजुर्ग हबीब नजर ने यह शादी की है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। उन्होंने पिछले साल सन 2023 में फिरोज जहां से शादी की जिसका शनिवार को वीडियो वायरल हुआ। हबीब नजर का कहना है कि अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने यह निकाह किया। हबीब नजर की पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ तस्वीर है।

वायरल वीडियो में करीब 103 साल के बुजुर्ग हबीब निकाह के बाद अपनी बेगम को घर ले जाते दिख रहे हैं। लोग उन्हें मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऑटो से जा रहे इस दंपत्ति को देख लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

हबीब नजर का यह तीसरा निकाह है। अब 104 साल के हो चुके हबीब ने बताया कि उनका पहला निकाह 1918 या 1920 में नासिक में हुआ था। दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ था, उनकी मौत भी हो गई। उम्र के इस पड़ाव पर मेरी ख़िदमत के लिए कोई नहीं था। इस कारण मैंने निकाह किया।

इधर फिरोज जहां भी अकेली थी, उन्होंने बताया कि मैंने पहले निकाह के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में बुजुर्ग पति की ख़िदमत के लिए शादी करने फैसला ले लिया। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और इस निकाह से खुश हूं। फिरोज जहां का यह भी कहना है कि हबीब इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः 28 और 29 जनवरी को बरसात कराएगा खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम का हाल