
Friendship Day Gift
सरप्राइज गिफ्ट भी किए प्लान
फ्रेंडशिप डे को लेकर मार्केट में तरह-तरह के गिफ्ट आ चुके हैं, जो हर रेंज और वैरायटी में हैं। गिफ्ट गैलरी में आपके पसंदीदा गिफ्ट कस्टमाइज भी हो रहे हैं। गिफ्ट गैलरी ऑनर संजीव बाथम बताते हैं कि यंगस्टर्स सबसे ज्यादा गिफ्ट कस्टमाइज करा रहे हैं। हम दो दिन में गिफ्ट अवेलेबल करा रहे हैं। कई लोगों ने सरप्राइज गिफ्ट भी प्लान किए हैं।
1-गैजेट का शौक है तो गिफ्ट करें स्मार्ट वॉच
यदि आपके दोस्त को गैजेट का शौक है तो आप उसे गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। अपने बजट के अनुसार आप स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं, जो इन दिनों चलन भी है। अच्छी स्मार्ट वॉच 1200 रुपए से शुरू है। इसके अलावा आप ब्लूटूथ स्पीकर्स, फिटनेस बैंड, मोबाइल आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं।
2-फ्रेंड को तोहफे में दें मेकअप किट
आपकी दोस्त मेकअप की शौकीन है तो आप उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स की किट या लिपिस्टिक के कुछ शेड्स तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। ये तोहफा उसे बहुत पसंद आएगा। इसके अलावा आप पर्स या ड्रेस भी दे सकते हैं। मेल फ्रेंड कोपरफ्यूम, शेविंग किट, वॉलेट दे सकते हैं।
3-वॉल क्लॉक
आप चाहें तो अपने दोस्त के लिए वॉल क्लॉक भी बनवा सकते हैं। इस क्लॉक पर आप अपनी और दोस्त की प्यारी से एक तस्वीर प्रिंट करवाएं। ये तोहफा आपके दोस्त को जरूर पसंद आएगा।
4-ट्रैवल पैकेज
यदि आपका दोस्त घूमने का शौकीन है तो कोई यादगार ट्रिप उसके लिए प्लान कर सकते हैं। या फिर उसके ट्रिप का एक फोटो फ्रेम बनाकर भी उसे गिफ्ट कर सकते हैं। या फोटो एलबम भी बनवा सकते हैं।
5-बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर कॉफी मग
ये एक ऐसा कॉफी मग है जिस पर बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर का प्रिंट करा सकते हैं। उसकी फोटो या उसके साथ बिताए खूबसूरत लम्हों का फोटो प्रिंट कराकर दे सकते हैं।
6-फ्रेंडशिप बैंड और ब्रेसलेट
फ्रेंडशिप बैंड और ब्रेसलेट एक बेहद खास तरीका होता अपने दोस्त को इस मौके पर मुबारकबाद देने का। ये कई कोटेशन लिखे हुए भी अवेलेबल हैं, जो आपके दिल की बात उस तक पहुंचाएंगे।
7-पर्सनलाइज्ड कुशन
पर्सनलाइज्ड कुशन का इस्तेमाल कर आप अपने दोस्त के लिए एक प्यार भरा संदेश दे सकते हैं, जो आपके रिश्ते और इस दिन को बेहद खास बनाएगा। ये कुशन कई कलर और रेंज में मार्केट में अवेलेबल हैं।
Published on:
01 Aug 2023 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
