25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 देशों की अहम बैठकें इंदौर और खजुराहो में भी, पीएम मोदी करेंगे नेतृत्व

G20 meeting-दुनिया के 20 संपन्न देशों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...। मध्यप्रदेश के इंदौर और खजुराहो में भी होंगी अहम बैठकें...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 11, 2022

pm1.jpg

भोपाल। दुनिया संपन्न देशों के समूह जी-20 की अहम बैठकें मध्यप्रदेश में होने वाली है। यह बैठकें इंदौर और विश्व प्रसिद्ध खजुराहो में होंगी, जिसमें 20 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं, जबकि विश्व प्रसिद्ध खजुराहो में जी-20 के संस्कृति समूह की बैठक 23-25 फरवरी के बीच होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narenda modi) भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय से लेकर खजुराहो प्रशासन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

खजुराहो में क्यों होगी बैठकें

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल खजुराहो के मंदिरों को देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। खजुराहो के पश्चिमी मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल है। इसीलिए यहां जी-20 की संस्कृति कार्य समूह बैठक होने जा रही है। संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों के अलावा दुनियाभर के मीडियाकर्मी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कोविड महामारी के बाद पर्यटकों की राह देख रहे खजुराहो पर्यन को बूस्ट मिलने वाला है। भारत में जी-20 ग्रुप के अधिकारी एस रमेश बाबू, सोनिया पुरी ने सदस्य देशों के लिए होटलों की बुकिंग भी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोगों के जमावड़े को देखते हुए खजुराहो एयर पोर्ट की व्यवस्था को देखा है।

जी-20 के दो कार्यक्रम मध्यप्रदेश में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के अन्य शहरों के साथ ही इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। इसके बाद 23, 24, 25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। छतरपुर जिले के खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में कई बैठकों का आयोजन होगा।

जी-20 में यह देश शामिल

जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। यहां देखें वेबसाइट

भारत करेगा जी-20 समूह का नेतृत्व

भारत की अगुवाई में दुनिया के सबसे संपन्न 20 देशों का समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। पीएम मोदी ने हाल ही में इसका लोगो, थीम और वेबसाइट लांच की है। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस आयोजन को देश के लिए एक बहुत बड़ा अवसर बताया जा रहा है। भारत को जी-20 का नेतृत्व एक दिसंबर 2022 से मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः

अधिक जानकारी के लिए देखें आफिशियल वेबसाइट