
भोपाल. इन दिनों चातुर्मास चल रहा है, साथ ही तीज त्योहारों का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में श्रद्धालु साधना, आराधना कर रहे हैं। मन की शांति और लोगों को आध्यात्म से जोड़ने के लिए इस माह शहर में कई आध्यात्मिक संतों और साध्वियों का आगमन हो रहा है। शहर में वर्तमान में तीन स्थानों पर कथाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसी प्रकार आने वाले दिनों में प्रसिद्ध कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 15 सितम्बर से तीन दिवसीय हनुमंत कथा और साधु वासवानी मिशन की दीदी कृष्णा कुमारी का 27 को सत्संग संध्या कार्यक्रम होगा। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।
अध्यात्म की अलख जगाने जुटेंगे यह विद्वान
कौन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कथावाचक
कब 14 को आएंगे, 15 से 17 तक कथा
कहां पीपुल्स मॉल के पीछे मैदान करोंद
क्या करेंगे-- तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा। 14 सितम्बर को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसी प्रकार 15 से 17 सितम्बर तक हनुमंत कथा का आयोजन शाम 4 बजे से किया जाएगा। इस बीच 16 सितम्बर को दरबार भी लगेगा, जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सोशल मीडिया पर लाखो फॉलोअर्स है, वे लोगों को धर्म, अध्यात्म से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कौन दीदी कृष्णा कुमारी आध्यात्मिक संत और साधु वासवानी मिशन प्रमुख
कब 25 से 27 तक भोपाल प्रवास, 27 को सत्संग संध्या
कहां साधु वासवानी स्कूल मैदान
क्या करेंगे साधु वासवानी स्कूल मैदान में 27 सितम्बर को शाम 6 बजे से सत्संग संध्या कार्यक्रम होगा। इसमें धर्म अध्यात्म से लोगों को जोडेंगे और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देंगे। इस मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध गायक रॉकस्टार नील तलरेजा का भजन कार्यक्रम भी होगा। दीदी कृष्णा कुमारी ने साधु वासवानी मिशन पुणे से जुड़कर हजारों लोगों को मांसाहार से दूर रहकर शाकाहार से जोड़ने का काम किया है।
कौन ब्रह्मकुमारी शारदा दीदी माउंट आबू
कब 26 से 2 अक्टूबर
कहां राजयोग भवन और ब्लेसिंग हाउस नर्मदापुरम रोड
क्या करेंगे ब्रह्मकुमारी शारदा दीदी 26 से एक सप्ताह के प्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान 26 सितम्बर को राजयोग भवन में प्रवचन होगा। इस दौरान वे राजयोग मेडिटेशन से जीवन में किस तरह बदलाव ला सकते हैं, इसके बारे में जानकारी देगी। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को ब्रह्मकुमारीज ब्लेसिंग हाउस एकेडमी फॉर गॉडली सर्विस मेडिटेशन सेंटर में पूरे दिन विशेष योग तपस्या कार्यक्रम होगा।
कौन साध्वी राधा रानी, आर्ट ऑफ लिविंग बंगलुरू
कब 4 से 10 सितम्बर
कहां गुजराती समाज भवन लिंक रोड 1
क्या करेंगे साध्वी राधा रानी की भागवत कथा की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। यह कथा 10 सितम्बर तक रोजाना दोपहर 3 से रात्रि 8 बजे तक चलेगी। कथा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। कथा सत्संग के साथ साथ श्रद्धालुओं को सकारात्मक जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
Published on:
05 Sept 2023 01:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
