
गायत्री शक्तिपीठ की ओर से मकर संक्रांति से अप्रेल तक प्रदेश भर निकलेगी शक्ति संवर्धन यात्रा
भोपाल. गायत्री परिवार द्वारा अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में 2024 में पूरे साल विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर मातृशक्ति अखंडदीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए हरिद्वार से 60 शक्ति कलश भोपाल पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं को इसका वितरण किया जा रहा है।
1926 से प्रज्जवलित अखंड ज्योति की जन्म शताब्दी 2026 में मनाई जाएगी। इसके लिए 3 वर्षीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हो गई है। इसी क्रम में मातृ सत्ता श्रद्धा संवर्धन उप यात्राओं का आयोजन प्रदेश के हर जिलों के विकासखंड की ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ के रमेश नागर ने बताया कि उप यात्राओं का क्रम 14 जनवरी से 17 अप्रेल 2024 तक चलेगा । इन यात्रा एवं उप यात्राओं के लिए समयदानियों, टोलियों के प्रशिक्षण ,संगठन, व्यवस्था , क्षेत्रों की जानकारी पेपरलेस कैसे इकठ्ठी की जाए, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस उपयात्रा में भोपाल के 325 लोग समयदान करेंगे। यह उप यात्राएं भोपाल के साथ-साथ विदिशा सीहोर रायसेन नर्मदा पुरम हरदा आदि स्थानों पर भी निकाली जाएगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के 54930 ग्राम और 22695 ग्राम पंचायत तक का सफर तय करेंगे।
महिला पुरोहित निभाएगी भागीदारी
जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में महिला पुरोहित भी विशेष भागीदारी निभाएगी। इस दौरान 5 और 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। भोपाल में यह यज्ञ 30 महिला पुरोहितों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कराया जाएगा। इसी प्रकार हर जिले में नारी जागरण, कन्या कौशल, किशोर कौशल सम्मेलन नव दंपति शिविर ,ब्रह्मास्त्र अनुष्ठान, 10 माला गायत्री महामंत्र एवं 1माला महा मृत्युंजय मंत्र का जाप भी होंगे।
गोष्ठी और प्रशिक्षण
इस यात्रा के लिए गोष्ठी का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ में किया गया। इसमें हरिद्वार से आए जगदीश कुलमी, राजेश पटेल, प्रभाकांत तिवारी आदि ने यात्राओं को लेकर जानकारी दी। जिला समन्वयक, तहसील समन्वयक के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला होगी, जिसमें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Published on:
03 Dec 2023 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
