30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके शहर के आसमान में जल्द ही छाने वाले हैं बादल! जानिये क्या होगा असर…

पाकिस्तान और राजस्थान से सटे हिस्सों में बना चक्रवात और चक्रवाती तूफान गाजा बदलने जा रहा है शहर का मौसमी मिजाज...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 14 Nov 2018, 9:39 PM IST

changing weather

आपके शहर के आसमान में जल्द ही छाने वाले हैं बादल! जानिये क्या होगा असर...

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी सहित कई शहरों में गुरुवार-शुक्रवार से मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। इस दौरान रात में पड़ रही ठंड में बदलाव आ सकता है।

वहीं इसके अलावा करीब 17-18 नवंबर से आसमान में बादल छा सकते हैं। चक्रवाती तूफान गाजा को इसका कारण बताया जा रहा है। जिसके चलते ऊंचाई वाले बादल गुरुवार के आसपास से छाने की संभावना है।

यदि गाजा तूफान का सीधा असर हुआ तो इसके कारण दिन और रात के तापमान में इजाफा संभव है। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इसके अलावा कश्मीर में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है।

ऐसे में राजस्थान और पाकिस्तान से सटे हिस्सों में भी ऊपरी हवा का एक चक्रवात बनने वाला है। इन सभी सिस्टमों के कारण उत्तर से यहां आने वाली सर्द हवा रुक सकती हैं।

ये दिख सकता है बदलाव...
मौसम के जानकारों की मानें तो गुरुवार का तापमान 32 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इस दिन गर्मी का अहसास हो सकता है। वहीं इसके अगले दिन शुक्रवार को अचानक तापमान में कमी आ सकती है। जबकि शानिवार यानि 17 नवंबर से मंगलवार 20 नवंबर तक मौसम में फिर गर्मी दिखेगी।

वहीं 21 नवंबर से आसमान में फिर आंशिक बादल आने शुरू हो जाएंगे और तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो हो सकता है। जबकि वहीं कुछ जानकारों का ये भी मानना है कि इससे पहले ही आगामी कुछ दिनों से ठंड दस्तक देगी जो लगभग 22 नवंबर से बादल आ जाने के बाद एक बार फिर गायब हो जाएगी।

जानिये क्या है गाजा तूफान...
अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान गाजा और भीषण रूप लेने वाला है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि 15 नवंबर तक गाजा का प्रभाव देखने को मिलेगा।

सामने आ रही जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान गाजा के कल कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गाजा चक्रवात तटीय क्षेत्रों में काफी खतरनाक साबित हो सकता है। तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है और तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया कि गाजा नाम का चक्रवात चेन्नई के उत्तरपूर्व में करीब 860 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और वह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। साथ ही अगले 24 घंटे के भीतर इसके ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है।