4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से पहले घरों में लगवा लें ये सिस्टम, सालभर नहीं आएगी पानी की कमी

आपको भी अगर पानी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होती है, तो बारिश से पहले ये सिस्टम अपने घरों में लगवा लें, ताकि बारिश के बाद भी सालभर आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

3 min read
Google source verification
roof.jpg

भोपाल. आप भी अपने घर या पड़ोस में स्थित कुएं, तालाब, बावड़ी, बोरवेल या हैंडपंप को रिचार्ज करना चाहते हैं, तो बारिश से पहले अपने घरों में ये सिस्टम लगवा लें, ताकि बारिश में जमीन का जल स्तर बढ़ जाएगा, इससे आपको सालभर पानी की दिक्कत नहीं आएगी।

दरअसल बारिश के दिनों में छत और सडक़ों पर बहने वाला पानी नालियों के माध्यम से शहर के बाहर निकल जाता है, ऐसे में आपके घर के आसपास के क्षेत्र का वाटर लेवल नहीं बढ़ पाता है, जिसके कारण हर साल गर्मी का मौसम आने से पहले ही बोरवेल पानी देना बंद कर देती है, कुएं भी सूख जाते हैं और तालाब में भी पानी की आवक नहीं होती है, ऐसे में जब बारिश नहीं हो, तब तक लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता है, जिसमें सबसे अधिक समस्या उन क्षेत्रों में आती है, जहां लो बोरवेल या हैंडपंप पर ही निर्भर रहते हैं।

ऐसे लगता है रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम


हम जिस सिस्टम की बात कर रहे हैं, उसे रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम कहते हैं। इस सिस्टम को उन घरों पर लगाना फायदेमंद होता है, जिन घरों की छत कम से कम 1000 स्क्वायर फीट या उससे अधिक हो, छत में ऐसी जगह से एक पाइप लगाया जाता है, जहां से पूरा छत का पानी एकत्रित होकर पाइप के माध्यम से नीचे आ जाए, इस पाइप को फिर जमीन के अंदर छोड़ा जाता है, इसके लिए जमीन पर कुएं, ट्यूबवेल, बोरवेल या हैंडपंप के समीप या आपके घर के समीप एक गहरा गड्ढा खोदा जाता है, जिसमें ईंट, पत्थर, कंकड डालकर उसमें छत से आ रहे पाइप का पानी छोड़ा जाता है, फिर उसे ऊपर से बंद कर दिया जाता है, इस प्रकार अब बारिश में जितना भी पानी आपकी छत पर गिरेगा, वह पूरा जमीन के अंदर चला जाएगा। इससे सालभर पानी की समस्या नहीं होगी, क्योंकि जमीन का वाटर लेवल बढ़ जाएगा।

अनिवार्य है रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना


नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद कहीं से भी आप मकान बनाने की अनुमति लेते हैं तो उसके लिए रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना अनिवार्य होता है, ये सिस्टम लगवाने के लिए राजी होने पर ही आपको मकान बनवाने की अनुमति मिलती है, इसके लिए नगरपालिका द्वारा कुछ राशि भी जमा करवाई जाती है, वह तभी वापस मिलती है, जब आप अपने घर की छत पर ये सिस्टम लगवा लेते हैं, नगर निगम या नगर पालिका के कर्मचारी आपके घर पर आकर वेरिफिकेशन करते हैं, इसके बाद ही आपसे अमानत के रूप में जमा करवाया गया पैसा वापस दिया जाता है, अच्छी बात यह है कि आप अगर ये सिस्टम नहीं लगवाते हैं तो फिर आपके द्वारा जमा कराए गए पैसों से नगर पालिका लगवाती है।

कच्चे-पक्के सभी घरों में लग जाता है सिस्टम


ये सिस्टम वैसे तो अधिकतर लोग पक्के मकान में लगवाते हैं, लेकिन ये कच्चे-पक्के सभी मकानों में लग जाता है, इसे हाईटेक तरीके से विभिन्न प्रकार से लगाया जाने लगा है, जिससे बारिश का पानी जमीन में नहीं छोड़ते हुए जमीन के अंदर बनाए एक टैंक में छोड़ा जाता है, फिर इस पानी को फिल्टर करके उपयोग किया जा सकता है।