
दिल्ली जैसी घटना यदि मध्य्रदेश के किसी शहर में होती है तो 18 मंजिल तक आग बुझाने के इंतजाम सिर्फ भोपाल शहर में हैं। (विजुअल एआई जनरेटेड)
MP Fire Department- मप्र की 1000 से ज्यादा हाईराइज भवनों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में हैं। भोपाल नगर निगम को छोड़ दें तो किसी नगरीय निकायों के पास 18 मंजिल की इमारतों में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म नहीं है। इन इमारतों के अपने फायर सिस्टम वर्षों तक मेंटेनेंस और मॉकड्रिल न होने से जंग खा चुके हैं। सिर्फ भोपाल नगर निगम के पास ही 171 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है। हद यह है कि तेजी से हाइराइज इमारतों का शहर बन रहे इंदौर में फायर ब्रिगेड के पास एक भी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म नहीं है।
7 मई 2022: इंदौर में स्वर्णबाग कॉलोनी की पार्किंग में कार से लगी आग, 7 मौतें।
18 मार्च 2026: इंदौर में बृजेश्वरी एनेक्स में आवासीय भवन में ईवी चार्जिंग में आग लगी। 8 लोगों की मौत।
18 मई 2020 को ग्वालियर में पेंट की दुकान से आग लगी, ऊपर आवासीय हिस्से तक पहुंची। 7 मौतें।
1 अगस्त 2022 को जबलुपर में न्यू लाइफ अस्पताल में भीषण आग लगी, 8 लोगों की मौत। हाईकोर्ट ने सुरक्षा मानकों पर सवाल भी उठाए।
21 दिसंबर 2024 को देवास में नयापुरा में आवासीय भवन में लगी आग, 4 मौतें।
राजधानी भोपाल की बात करें तो घटना के बाद पत्रिका की टीम ने शहर में संचालित कुछ होटलों व रेस्टोरेंट की पड़ताल की तो कई कमियां पाईं जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती हैं। दरअसल शहर में इस समय 3200 होटल-रेस्टोरेंट संचालित हैं, जिनमें से महज 38 के पास एनओसी है। नगर निगम के रिकॉर्ड की मानें तो केवल 463 होटल-रेस्टोरेंट में ही एंट्री व एग्जिट के दो या दो से अधिक पॉइंट्स हैं। इधर, हाल के वर्षों में रूफ टॉप रेस्टोरेंट, लाउंज व पार्टी स्पेस का प्रचलन बढ़ गया है, ऐसे होटलों की संख्या शहर में 300 पार कर चुकी है। इस तरह की संरचनाओं में आनेजाने का साधन लिफ्ट ही होती है। ऐसे में अगर हादसा हुआ, तो ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका बढ़ जाती है।
जून 2024: हमीदिया रोड स्थित होटल के कमरों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी। संकरी गली होने के कारण दमकलें देरी से पहुंचीं और भारी नुकसान हुआ।
दिसंबर 2024: एमपी नगर के एक मॉल व कॉम्पलेक्स के बेसमेंट गोदाम में अवैध रूप से रखे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ी, जिससे हड़कंप मचा।
अक्टूबर 2025: न्यू मार्केट के कपड़ा शोरूम के तंग बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। निकास मार्ग बंद होने से लाखों का सामान जलकर खाक हुआ।
दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके के फ्लोरिश स्टे बीएंडबी होटल एंड रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। जिसमें 11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोग जल गए। 37 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई अस्पताल के वेंटिलेटर पर हैं। कई लोग धुएं से बचने के लिए छत व खिड़कियों से कूद गए थे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस घटनाक्रम में दुखद पहलू यह रहा कि एक ही परिवार के 8 लोगों की भी मौत हो गई है।
Updated on:
04 Jun 2026 03:34 pm
Published on:
04 Jun 2026 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
