1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार की नई पहल, अब पेट्रोल-डीजल के साथ मुफ्त मिलेगा गृहस्थी का सामान, करना होगा ये काम

सरकार की नई पहल, अब पेट्रोल-डीजल के साथ मुफ्त मिलेगा गृहस्थी का सामान, करना होगा ये काम

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 12, 2018

petrol

सरकार की नई पहल, अब पेट्रोल-डीजल के साथ मुफ्त मिलेगा गृहस्थी का सामान, करना होगा ये काम

भोपाल। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर अब प्रदेश में नजर आने लगा है। कई वाहन चालकों ने तो मध्यप्रदेश से पेट्रोल और डीजल भरवाना ही बंद कर दिया है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल पंप संचालकों को ऐसे लोगों को लुभाने के लिए गिफ्ट ऑफर निकालने पड़ गए हैं। कई पंपों पर तो डीजल के साथ नाश्ता, तो लकी ड्रा स्कीम में बाइक, टीवी, वाशिंग मशीन, सोफा सेट आदि दिए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों का असर दिखने लगा है। विपक्षी दलों ने हाल ही में भारत बंद रखकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, वहीं मध्यप्रदेश से गुजरने वाले वाहन भी अब यहां से पेट्रोल और डीजल भरवाने से बच रहे हैं।

दूसरे राज्यों में चले जाते हैं वाहन चालक
मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले वाहन चालक मध्यप्रदेश में ज्यादा टैक्स की वजह से अन्य राज्यों में जाकर पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे हैं। खरगौन, धामनोद, सेंधवा से लगे क्षेत्रों के लोग महाराष्ट्र में जाकर ईंधन भरवाते हैं।
-वहीं शिवपुरी, अशोक नगर, भिंड,मुरैना,दतिया क्षेत्र के लोग सीमा पार करके अन्य राज्यों से ईंधन डलवाने लगे हैं।

बड़े वाहन मध्यप्रदेश से नहीं भरवाते ईंधन
महाराष्ट्र से दिल्ली जाने वाले ट्रक चालक जब चलते हैं तो इतना डीजल भरवा लेते हैं या अपने साथ स्टोर कर लेते हैं कि उन्हें मध्यप्रदेश के किसी पंप से भरवाना न पड़ जाए। वे मध्यप्रदेश से गुजरने के बाद अन्य प्रदेशों से भरवाना चाहते हैं।

मध्यप्रदेश में ज्यादा टैक्स है वजह
मध्यप्रदेश में पेट्रोल भरवाने के कारण वाहन चालकों को ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। क्योंकि यहां पेट्रोल पर 35.78 प्रतिशत टैक्स लगता है, वहीं डीजल पर 23.22 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। ऐसे हालात में कमर्शियल वाहन मध्यप्रदेश से गुजरते जरूर हैं, लेकिन वे इस प्रदेश से ईंधन नहीं भरवाते हैं। जबकि ऐसे हजारों लोग जो सीमावर्ती शहरों में रहते हैं, तो वे मध्यप्रदेश की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा में या गुजरात या राजस्थान की सीमा में जाकर पेट्रोल और डीजल भरवा लेते हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के पंप संचालकों को इसकी चपत लगती है।

पंप संचालकों ने चलाई कई स्कीम
मध्यप्रदेश के कई पंप संचालकों ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए कई योजनाएं चला दी हैं। जिससे उनका धंधा भी चल सके।
-मध्यप्रदेश में इस तरह के लुभावने आफर दिए जा रहे हैं।
-क्योंकि मध्यप्रदेश में देश में सबसे महंगा ईंधन मिल रहा है।

कैसे-कैसे ऑफर
एक पंप पर 100 लीटर डीजल भरवाने पर ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को चाय-नाश्ता मुफ्त।
-5 हजार लीटर तेल खरीदने पर मोबाइल, साइकल और कलाई घड़ी।
-15 हजार लीटर खरीदने पर तो अलमारी, सोफा सेट या 100 ग्राम का चांदी का सिक्का।
-25 हजार लीटर डीजल पर वॉशिंग मशीन।
-50 हजार लीटर डीजल पर रूम एसी या लैपटॉप।-1 लाख लीटर डीजल पर मोटरसाइकल।

यह भी है मुश्किल
पंप संचालक कहते हैं कि नए ऑफर के बाद थोड़ा बिक्री में इजाफा हुआ है।
-स्कीम के कारण कई वाहन चालक 100 लीटर पेट्रोल यहां से खरीद रहे हैं।
-शिवपुरी और अशोकनगर के 125 पेट्रोल पंप संचालक परेशान हैं, क्योंकि प्रदेश की सीमा के बाहर पांच रुपए डीजल के दाम कम है।

Story Loader