6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक-कार के साथ टीवी-फ्रीज-माइक्रोवेव जैसे गिफ्ट, नवरात्रि पर आकर्षक आफर्स की धूम

ज्यादा माइलेज और स्पोर्टी लुक वाले वाहनों की डिमांड, आज से शोरूम में बढ़ेगी भीड़  

2 min read
Google source verification
bike_car.png

शोरूम में बढ़ेगी भीड़

भोपाल. आज से नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। इन 9 दिनों में बाजारों में खासी रौनक रहेगी। कारोबार जगत ने इसकी तैयारी पहले से ही कर ली है। इतना ही नहीं कंपनियों ने बेहतर ऑफर्स की घोषणा कर दी है जिनमें बाइक,कार खरीदने पर टीवी, फ्रीज ,एश्योर गिफ्ट जैसे ऑफर्स भी हैं. इनका फायदा सोमवार से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा।

नवरात्रि के लिए खासकर ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एक से बढकर एक नए उत्पाद उतर चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक अकेले नवरात्र-दशहरा पर्व पर सामान्य दिनों की तुलना में 200 करोड़ से अधिक कारोबार हो होने की संभावना है।

बीजीएस होण्डा के डायरेक्टर मनु वेदी के मुताबिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में हमेशा ग्राहकों को लाभ पहुंचाने वाले ऑफर्स पेश किए जाते हैं। होण्डा ने भी इस समय बंपर ड्रा की घोषणा की है इसमें टीवी, फ्रीज, माइक्रोवेव, एश्योर गिफ्ट जैसे ऑफर्स पेश किए है। नवरात्र में ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।

सुरजीत हुंडई के एमडी रमेश नैनवानी के अनुसार ऑफर्स तो त्योहारों के पहले ही शुरू हो गए थे। इस समय त्योहारी मांग भी गाडिय़ों पर बनी हुई है। सीएनजी में एक्सचेंज बोनस की सुविधा भी है। जो लोग अब तक वाहन नहीं ले पाए थे उनके लिए यह अच्छा समय है।

प्रॉपर्टी बाजार में बूम मंगल प्रवेश शुरू
नवरात्रि पर प्रॉपर्टी बाजार में बूम है। पहले से ही लोग इन दिनों प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बुकिंग कर होल्ड कर चुके हैं। सोमवार को ऐसे लोग शुभ् मुहूर्त में रजिस्ट्री कराएंगे। वहीं शहर के कई बिल्डरों ने नवरात्रि में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए कुछ ऑफर भी खोले हैं। ज्यादातर लोगों को इन शुरू दिनों का ही इंतजार रहता है। इन दिनों में ही लोग प्रॉपर्टी में ज्यादा निवेश होता है। प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि बैंकों की ब्याज दरें कम होने का लोगों को फायदा मिल रहा है। लोग अपनी पसंद की प्रॉपर्टी बुक कर रहे हैं।