6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Global Investor Summit 2025: वन विहार में आए शेर, बाड़े से छूटते ही करने लगे उछल-कूद

विश्वभर से आए मेहमान इन शेरों को देख सकेंगे। शेर का यह जोड़ा हाउस से बाड़े में जाते ही उछल कूद करने लगे। इन्हें एक ही बाड़े में छोड़ा गया है।

2 min read
Google source verification

Image Source (Pic: Patrika)

Global Investor Summit 2025:राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही है। 24 और 25 फरवरी को होने वाली कायर्क्रम के लिहाज से राजधानी को देश-विदेश आ रहे मेहमानों के लिए सजाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज यानी शनिवार को एशियाटिक लॉयन के जोडे़ वन विहार में छोड़ दिए गए हैं।

विश्वभर से आए मेहमान इन शेरों को देख सकेंगे। शेर का यह जोड़ा हाउस से बाड़े में जाते ही उछल कूद करने लगे। इन्हें एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। गुजरात के जूनागढ़ से दिसंबर में लाया गया था। इनका नाम 'गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य' पार्क के नाम पर रखा गया है। शेर का नाम जूना और मादा सिंह का नाम गिरी रखा गया है।


बाड़े में छोड़ते ही करने लगे उछल-कूद

वन विहार में इन्हें छोड़ने से पहले 21 दिन के लिए क्वारेंटाइन करके हाउस में रखा गया था। इस दौरान क्वारेंटाइन की समय सीमा तीन गुना हो गई थी। दोनों ही शेर पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं। इसलिए उन्हें यहां छोड़ा गया है। वन विहार में आने वाले पर्यटक अब इनका दीदार कर सकते हैं। शनिवार से ही वन विहार नेशनल पार्क में लोगों का शेरों को देखने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिंजरा खुलते ही शेर अपने बाड़े में उछल-कूद करने लगे। हालांकि, कुछ समय के लिए वे डरे-सहमे थे, लेकिन फिर इधर-उधर दौड़ने लगे। उन्हें खाने के लिए उन्हें मांस भी दिया गया।


जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर से लाए गए शेर

इस दौरान वन विहार के निदेशक अवधेश मीना ने कहा कि वन विहार का 9 सदस्यीय दल जूनागढ़ गया था। यह दल 17 दिसंबर को सक्करबाग चिड़ियाघर में शेर को लेने पहुंचे थे। 21 दिसंबर को इन्हें भोपाल लाया गया था। इन शेरों ने 5 दिन में एक हजार किलोमीटर का सफर तय किया था। इसके बाद इन्हें 21 दिन तक क्वारेंटाइन रखा गया था। इनकी यह अवधि 11 जनवरी को ही पूरी हो गई थी। हालांकि, शेरों के सेहत को ध्यान में रखते हुए ज्यादा समय तक यहां रखा गया।