30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rates: सोने के भाव ने मारी लंबी छलांग, यह है 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Rates: सोने के भाव ने मारी लंबी छलांग, यह है 10 ग्राम सोने का रेट

1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 31, 2019

religious and spiritual beliefs

religious and spiritual beliefs

भोपाल। काफी समय से मामूली उतार-चढ़ाव के बाद अब सोने ने लंबी छलांग लगा दी है। सोना देश के अब तक के रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया है। दस ग्राम का भाव 34,100 रुपए रहा, इसके बाद 33950 रुपए के स्तर पर आकर थम गया।

मध्यप्रदेश के सराफा बाजार में भी शादियों की जोरदार खरीदारी चल रही है। डालर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रुपए कमजोर होने से भी सोने के भाव पर असर पड़ा है। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार हुआ है जब सोने की कीमत पिछले रिकार्ड स्तर 33,350 से ऊपर रही। जो अगस्त 2013 में थी।

यह भी है खास
-शादियों के चलते इस वर्ष जितने मुहूर्त हैं, उतने 2010-11 के बाद पहले नहीं देखे गए।
-रुपए में गिरावट और विनिमय दर लगातार 70 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बी हुई है। इस कारण मध्यप्रदेश के सराफा बाजार में सोने को अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है।
-विश्लेषक यह भी मानते हैं कि अनिश्चितता बढ़ने से सोने को मनोवैज्ञानिक सपोर्ट मिल रहा है।

-अमेरिका-चीन के मध्य व्यापार युद्ध के अलावा ईरान-वेनेजुएला पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण पूरी दुनिया में सोना खरीदने वालों का आकर्षण बढ़ गया है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मध्यप्रदेश के सराफा बाजार में फिलहाल सोने में मंदी का कोई कारण नहीं लगता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो हालात बन रहे हैं उसमें सोने को छोटी अवधि के लिए अच्छा निवेश माना जा सकता है।
-देश-विदेश में सोने की खरीदी बढ़ी है वहीं बैंकों का सोने पर भरोसा बढ़ गया है।

दिल्ली सराफा
सोना 34070 प्रति 10 ग्राम
चांदी 41,330 प्रति किलो

इंदौर सराफा
बुधवार को 34100 रुपए प्रति ग्राम बिका।
-चांदी में भी तेजी रही।

उज्जैन सराफा
सोना कैडबरी 33600, सोना रवा 33500, चांदी टंच 40,400

रतलाम सराफा
सोना कैडबरी 33,600, स्टैंडर्ड 33,770, जेवराती 33,090 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 40,500, टंच 40,600