
भोपाल. मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश में ही उनके लिए सरकारी नौकरी का एक सुनहरा मौका है। दरअसल देवास बैंक नोट प्रेस ने जूनियर टेक्नीशियन के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। देवास बैंक नोट प्रेस में 81 पदों पर भर्ती निकाली गई है ।
आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता
देवास बैंक नोट प्रेस में 81 जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए जो भर्ती निकाली गई है उसमें सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आयु 18 से 25 साल तय की गई है जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ITI होना चाहिए। इसके अलावा विस्तृत जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bnpdewas.spmcil.com/ पर देख सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया व शुल्क
इच्छुक उम्मीदवार देवास बैंक नोट प्रेस की ऑफिशियल वेबसाइड की इस लिंक पर भी क्लिक कर https://ibpsonline.ibps.in/bnpdfeb22/?ref=inbound_article अपना आवेदन भर सकते हैं। सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 600 रुपए शुल्क निर्धारित की गई है। योग्य कैंडिडेट्स का चयन CBT और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तारीख अप्रैल/मई 2022 है। वहीं अगर वेतनमान की बात की जाए तो चयनित उम्मीदवारों को 18,780 से 67,390 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।
Published on:
08 Mar 2022 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
