
Good News: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में देने का ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर सरकारी कर्मचारियों को ये खुशखबरी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में दीपावली से पहले एडवांस सैलरी देने की मांग विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने उठाई थी।
सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है- दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।
Updated on:
19 Oct 2024 08:31 pm
Published on:
19 Oct 2024 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
