
ब्रिज पर सीढिय़ों की मिली सौगात, नीचे की सडक़ बनने का इंतजार
अभी इसके आसपास के हिस्से का विकास होना बाकी है। इसके बनने से ब्रिज के आसपास रहने वालों को सीधे ब्रिज पर पैदल पहुंचने की सुविधा भी मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों का कहना है कि ब्रिज की सौगात से क्षेत्र का विकास तेजी से बढ़ा है,लेकिन ब्रिज के नीचे की सर्विस सडक़ निर्माण के दौरान गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसके कारण स्थानीय लोगों का आवागम में खासी दिक्कतों का सामान करना पढ़ रहा है। आरिफ नगर से देवकी नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व मंडी जाने वालों के लिए गड्ढे भरी सडक़ अब भी बड़ी समस्या है। लोगों का कहना है कि ब्रिज निर्माण से पहले सडक़ 30 फीट चौड़ी थी,लेकिन अब दस फीट का गलियारा बन चुकी है। उसमें भी गड्ढे व कीचड़ होने के कारण लोग इससे निकल नहीं पाते हैं। पीडब्ल्यूडी व नगर निगम को अतिक्रमण हटाते हुए सर्विस सडक़ को भी बनाना चाहिए।
मंडी का रास्ता खुला, सुविधाएं नहीं
बताया गया कि कृषि मंडी ने अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर करीब पांच करोड़ रुपए का बजट दिया था। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए उसने दो गेटों में से अंडर ब्रिज साइड का गेट भी खोल दिया है,लेकिन अंडर ब्रिज की खस्ता हालत सडक़ और ब्रिज के नीचे की गड्ढों के साथ गलियारा बनी सडक़ मार्ग से आवागमन स्थानीय लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। ब्रिज के बनने से बायपास करने वालों को सुविधा मिल गई है,लेकिन स्थानीय लोगों की दिक्कतें अब भी नहीं सुलझी है।
ब्रिज के नीचे की नहीं बनी सडक़
पीडब्ल्यूडी की ब्रिज शाखा ने ब्रिज निर्माण के साथ स्थानीय लोगों के लिए ब्रिज पर जाने के लिए सिढिय़ां भी बना दी है,लेकिन पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज के आगे की सडक़ भी करीब एक किलोमीटर लम्बी करोद चौराहे तक सीमेंट कांक्रीट की बना दी है। इससे ब्रिज के ऊपर से निकलने वालों को तो सुविधा हो गई है,लेकिन स्थानीय लोगों को ब्रिज के नीचे की 30 सडक़ चौड़ी सर्विस सडक़ गड्ढों भरा गलियारा बन गई है। ब्रिज के नीचे की सडक़ बनने का लोगों को इंतजार है।
निशातपुरा ब्रिज निर्माण का काम पूरा हो चुका है। ब्रिज पर जाने के लिए सीढिय़ां भी बना दी गई है। ब्रिज के नीचे के अतिक्रमण हटाने वह सडक़ निर्माण कार्य हमारी शाखा को नहीं करना है। अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
जावेद शकील, ईई, पीडब्ल्यूडी ब्रिज शाखा, भोपाल
Published on:
28 Jan 2024 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
