9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी बिल्डिंग की निर्माण सामग्री का 14 लाख में सौदा

डायरेक्टर, एमडी पर केस दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी बिल्डिंग की निर्माण सामग्री का 14 लाख में सौदा

सरकारी बिल्डिंग की निर्माण सामग्री का 14 लाख में सौदा

भोपाल. हबीबगंज पुलिस ने सड़क बनाने वाली एक कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर दूसरी कंपनी के डायरेक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कंपनी के कर्मचारियों ने शासन द्वारा राजसात किए जा चुके बिल्डिंग मटेरियल को अपना बताकर सड़क निर्माण कंपनी को बेच दिया और 14 लाख रुपए की राशि हड़प ली।
पीडि़त कंपनी के कर्मचारी जब माल उठाने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक बृजेश तिवारी, अरेरा कॉलोनी स्थित रामरज हाईटेक बिल्डकॉन कंपनी में अफसर हैं। उनकी कंपनी सड़क निर्माण का काम करती है। 2017 में एमबीएल कंपनी के कर्मचारी मनोज झा उनके कार्यालय पहुंचे। मनोज ने उनको बताया कि उनकी कंपनी के पास रेत-गिट्टी समेत अन्य कंस्ट्रक्शन सामग्री बालाघाट में उपलब्ध है, जिसे कंपनी बेचना चाहती है।
बृजेश की कंपनी का प्रोजेक्ट भी बालाघाट में था। इस पर बृजेश ने मनोज के कहने पर कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अध्यक्ष अंजनी कुमार से बात की। करीब 14 लाख में बिल्डिंग मटेरियल खरीदने के लिए सौदा तय हुआ। बाद में माल सरकारी निकला। आरोपियों ने पैसा लौटाने का वायदा किया लेकिन जब लंबा वक्त हो गया तो पीडि़त कंपनी ने मामला दर्ज करवाया।