1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, जानें दिशा-निर्देश

मोहन सरकार के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मध्य प्रदेश स्वास्थ विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
news

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, जानें दिशा-निर्देश

नौकरी का सपना देख रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े काम की खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही स्वास्थ विभाग में हजारों पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करें।

आपको बता दें कि बुधवार को मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने हेल्थ डिपार्टमेंट की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अफसरों और कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जरूरी औपचारिकताओं की पूर्ति कर स्वीकृत पदों में तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें- राम भक्तों के लिए बड़ा ऐलान, फ्री में फ्लाइट से अयोध्या की यात्रा कराएगी सरकार


उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने एनएचएम द्वारा भर्ती किए जाने वाले स्वास्थ्य स्टाफ के पदों, नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की नियुक्ति के संबंध में मौजूदा हालात की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएनएम के 2576 पद, रेडियोग्राफर के 140 पद, लैब टेक्नीशियन के 265 पद और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 472 पद कुल 3453 पद के परिणाम कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- 22 जनवरी की सुबह इस समय से शुरु होगा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जानें कार्यक्रम का A to Z


इन बड़े पदों पर भी होगी भर्ती

साथ ही बैकलॉग और नई स्वीकृत पद मिलाकर विशेषज्ञ के 441 पद, चिकित्सा अधिकारी के 470 पद और दंत चिकित्सक के 156 पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को मांग प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्रदेश में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Story Loader