22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रही है, जिसे लेकर प्रदेशभर के मठ - मंदिरों की साफ - सफाई और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बाकायदा नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिलेभर के मठ-मंदिर और धार्मिक स्थलों की साफ सफाई के साथ स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। विभिन्न स्थलों में नाटक मंडली और कलाकारों द्वारा राम धुन कीर्तन, रामलीला, अखंड रामायण के मंचन कार्यक्रम चल रहे हैं।