नई प्रणाली को लागू करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे पहले मुख्य सचिव अनुराग जैन और फिर मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमोदन के बाद इसे पूरे प्रदेश(Madhya Pradesh Government Jobs) में लागू किया जाएगा। एमपीपीएससी के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने कहा, अब भर्ती परीक्षाएं समूहवार होंगी, जैसे चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षा, कृषि आदि। नई प्रणाली से प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।