एटीएम से मिलेगा दूध
अब तक रुपए निकालने के लिए आप बैंकों के ATM जाते हैं, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब ऐसे ही ATM पर आप दूध निकालने जाया करेंगे। जी हां, वाटर एटीएम के बाद अब Any Time Milk भी आपको मिलने लगेगा। इसमें कार्ड पंच करते ही दूध निकालेगा। इस एटीएमनुमा मशीन का प्रदर्शन बिट्ठन मार्केट स्थित चौथे इंटरनेशनल एग्रो एंड हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी एक्सपो (कृषि मेला) में किया गया था।