प्रदेश में अब श्रीअन्न के उत्पादन को बढावा देने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए राज्य के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा, मक्का जैसे श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसानों द्वारा उत्पादित श्रीअन्न अब सरकार खरीदेगी।