
भोपाल। मध्यप्रदेश में बेटी की शादी में सरकार खासा उपहार देगी. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में होनेवाली शादी में सरकार ने अब 11 हजार रुपये नकद देने का निर्णय लिया है. इसके साथ 38 हजार रुपये के सामान भी दिए जाएंगे। सामानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समिति होगी। सरकार ने हाल ही में योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटियों के लिए अन्य नई योजनाएं भी ला रहे हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में 38 हजार रुपये की सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढी में हुई केबिनेट की चिंतन बैठक के बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में राशि बढ़ाने का ऐलान किया था. इस योजना के अंतर्गत बेटी के विवाह में खर्च की जानेवाली राशि चार हजार रुपये बढ़ाकर 55 हजार रुपये कर दी गई। इसमें प्रति जोड़े के हिसाब से छह हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजक को तैयारियों के लिए दिए जाएंगे। शेष राशि कन्या के लिए दी जाएगी.
अभी तक तीन हजार रुपये प्रति हितग्राही विवाह की तैयारी के लिए, इसे बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया-
राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आयोजकों को अभी तक तीन हजार रुपये प्रति हितग्राही विवाह की तैयारी के लिए दिए जाते थे। इसे बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है। योजना में गृहस्थी के उपयोग में आने वाली सामग्री कन्या को उपहार के रूप में दी जाएगी। सामानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समिति होगी। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए अब वर्षवार कैलेंडर बनेगा।
किसे मिलेगा लाभ— उसी युवती को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद या जनपद पंचायत द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह करेंगी।
Published on:
05 Apr 2022 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
