23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के बड़े शहरों को जोड़ेगा 5017 करोड़ रुपए का ग्रीनफील्ड हाई-वे

Greenfield highway- प्रोजेक्ट आवागमन और सुगम कर देगा, सभी प्रमुख शहर इससे सीधा जुड़ जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
greenfield highway worth Rs 5017 crore will connect major cities in MP

greenfield highway worth Rs 5017 crore will connect major cities in MP- demo pic

Greenfield highway- मध्यप्रदेश में अनेक हाईवे बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमने प्रदेश में सड़क मार्गों और राजमार्गों का जाल बिछाने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में उज्जैन से जावरा तक बनने वाली ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना (हाई-वे) बनाई गई है। करीब 5017 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह ग्रीनफील्ड हाई-वे इस क्षेत्र के समग्र विकास की एक नई पहचान बनेगा। उज्जैन और जावरा के साथ इलाके के अन्य शहरों को भी जोड़ेगा।

सोमवार को उज्जैन जिले के घट्टिया और नागदा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान और आमजन मुख्यमंत्री निवास पर आए। प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना को जमीन स्तर (नॉन एलीवेटेड पैटर्न) पर त्वरित मंजूरी देने के लिए सीएम मोहन यादव का स्वागत एवं अभिनंदन कर आभार माना।

घट्टिया विधायक डॉ. सतीश मालवीय, नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विकास पुरूष बताकर जिले की जनता को यह सौगात देने के लिए गजमाला से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि कम समय में ही प्रदेश में बड़ा उल्लेखनीय विकास हुआ है। विकास से नागरिकों की जिंदगी बेहतर हुई है। प्रदेश में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं का लाभ सबसे पहले हमारे किसानों, व्यापारियों के साथ भावी पीढ़ियों को भी मिलेगा।

क्षेत्र के सभी प्रमुख शहर इस प्रोजेक्ट से सीधा जुड़ जाएंगे

बता दें कि उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना (हाई-वे) प्रोजेक्ट मालवा निमाड़ इलाके में आवागमन और सुगम कर देगा। क्षेत्र के सभी प्रमुख शहर इस प्रोजेक्ट से सीधा जुड़ जाएंगे। उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना (हाई-वे) प्रोजेक्ट की लागत करीब 5017 करोड़ रुपए होगी।