
भोपाल। एक बदमाश की पत्नी से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया। भोपाल रेलवे स्टेशन के पास बदमाश रघुराज की पत्नी से आरक्षक विक्रम सिंह पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद आईजी रेल जयदीप प्रसाद ने विक्रम को निलंबित कर दिया। जीआरपी में तैनात विक्रम सिंह जहरखुरानी के मामले में गिरफ्तार बदमाश की पत्नी से रिश्वत ले रहा था।
वायरल वीडियो में आरक्षक कहते नजर आ रहा है कि टीआई साबह के बिना कोई भी वसूली नहीं कर सकता। पैसा नहीं देने पर ब्याज पर रकम लेकर रिश्वत देने की भी वह बात कर रहा है। यह वीडियो गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया। इसके बाद आईजी रेल जयदीप प्रसाद विक्रम को निलंबित कर मामले की जांच एसपी रेल मनीष अग्रवाल को सौंपी है।
जयदीप प्रसाद ने पत्रिका को बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी को जिम्मा दिया है। बिना जांच के कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल आरक्षक को निलंबित कर दिया है। इस मामले पर टीआई, जीआरपी दुष्यंत जोशी से पत्रिका ने बात की तो उन्होंने कहा कि कोई भी आरक्षक कहीं पर भी किसी का भी नाम ले सकता है। मैं इस मसले पर कोई बात नहीं कर सकता हूं।
ब्याज पर मुझसे पैसे ले लो, लेकिन टीआई की रकम कम नहीं करो
वीडियो में वह यह तक कह रहा है कि टीआई साहब (जीआरपी टीआई, दुष्यंत कुमार जोशी) का पूरा
हिसाब कर दो, चाहे मुझसे ब्याज पर पैसा उधार ले लो। लेकिन टीआई साहब की रकम कम नहीं करो। स्टेशन के पास वह सादी वर्दी में वायरलेस लगाकर पैसा लेने बाइक से पहुंचे थे। वीडियो में वह 12 हजार रुपए मांगते सुनाई दे रहा है। इसमें एक महिला की भी आवाज है। वीडियो में महिला से ही वह रिश्वत की रकम लेने की बात कर रहा है। बगल में एक युवक भी खड़ा नजर आ रहा है।
महिला कह रही है कि 12 कैसे तो आरक्षक कहने लगा कि ब्याज नहीं लगेगा क्या। कितने दिन हो गए, इसका ब्याज कौन भरेगा। वीडियो में महिला कह रही है कि कुछ तो रहम कर लो। पैसा कम कर लो। इस पर आरक्षक कह रहा है कि ऐसा कोई पैसा नहीं है कि जो टीआई नहीं लेता हो। वह वीडियो में दो हजार रुपए के नोट गिनते हुए भी नजर आ रहा है। पैसा लेने के बाद वह कह रहा है कि कागज में से नाम हट गया। इस पर महिला कह रही कि अब कुछ नहीं होना चाहिए, मैं ही जानती हूं कि पैसे कैसे लाई हूं।
20 प्रतिशत ब्याज पर पैसा लेकर आई हूं। अब कुछ नहीं होना चाहिए। वीडियो में वह 50 हजार और मांगने की बात कर रहा है कि जब वो आ जाएंगे तब गाड़ी की चाबी चुपचाप मुझसे ले जाना।
Published on:
29 Nov 2019 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
