15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में GST बिल पास, रोजमर्रा की वस्तुओं पर 18% टैक्स

प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार इसे कानून को लागू किए जाने के लिए तैयार है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Krishna singh

Aug 25, 2016

GST bill passed in Madhya Pradesh Assembly

GST bill passed in Madhya Pradesh Assembly, bhopal, GST, Assembly


भोपाल. प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार इसे कानून को लागू किए जाने के लिए तैयार है।

जीएसटी संशोधन विधेयक पारित होने के साथ ही इसे केन्द्र को भी भेज दिया गया। इसके साथ ही जीएसटी पास करने वाला प्रदेश सातवां राज्य बन गया है।

विधानसभा का एक दिवसीय सत्र का एजेंडा जीएसटी विधेयक पर चर्चा ही थी। जीएसटी के लिए संविधान संशोधन किया जाना है। यह 122वां संशोधन है। विधि मंत्री रामपाल ङ्क्षसह ने जीएसटी को लेकर संविधान संशोधन पेश किया। परम्परा से हटकर अनुसमर्थन की शुरुआत विस उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने की।

मुख्य विपक्षी दल कांगे्रस ने पेट्रोल, डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने से देश में एक समान टैक्स प्रणाली लागू होगी। निवेश आएगा तो रोजगार भी बढ़ेगा। कर चोरी रुकेगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगी।

वित्तमंत्री जयंत मलैया ने जीएसटी की खूबियां बताईं, विधायकों की शंकाआें को दूर करने का प्रयास किया। चर्चा के बाद जीएसटी के लिए पेश संकल्प सर्वसम्मति से पारित हो गया।

ये भी पढ़ें

image