
gupt prem or prem yoga in kundli
भोपाल। दुनिया में प्यार एक गहरा और खुशनुमा एहसास है। जब किसी से प्यार होने लगता है तो रिश्ते की शुरवात में हम अक्सर सिर्फ सकारात्मक चीज़ें ही देखते हैं, और सातवे आसमान में महसूस करते हैं। ये एहसास इतना गहरा होता है की यदि हमें उस व्यक्ति से बदले में उतना ही प्यार न मिले तो काफी दुःख पहुंचता है। कई बार प्यार गुप्त भी होता है। गुप्त प्रेम में भी वहीं एहसास और अपनापन होता है लेकिन इसको समाज के समाने स्वीकार्य न किये जाने के कारण गुप्त रखा जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इंसान की हथेली को देखकर भी गुप्त प्रेम के बारे में पता किया जा सकता है। हस्तरेखा विज्ञान में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि इंसान की हथेली अमीरी-गरीबी से लेकर इंसान के गुप्त प्रेम तक के सारे राज खोल देती है। हाथ की रेखाओं में बनने वाला योग इस बात को बताता है कि आपका गुप्त प्रेम है या नहीं। जानिए किन रेखाओं के योग से बनता है गुप्त प्रेम....
ये रेखा बताती है गुप्त प्रेम
पंडित जी बताते है कि यदि आपके हाथ में शुक्र पर्वत पर एक रेखा का निकलना और विवाह रेखा पर जाकर उस एक साथ मिल जाना इस बात को बताती है कि आप गुप्त प्रेम में लीन है। इस रेखा से इस बात का पता भी लगता है कि आपके कितने गुप्त प्रेम रह चुके है। इस रेखा से अगर कई रेखाएं जुड़ी हुई रहती है तो यह है कि कई गुप्त प्रेम रह चुके है।
विवाह रेखा भी बताती है ये बात
जिन लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह रेखाएं होती है और ये सारी रेखाएं एक ही जगह पर जाकर मिलती हो तो उस इंसान के कई प्रेम प्रसंग की संभावना रहती है। सबसे लंबी और सबसे स्पष्ट रेखा ही इस बात की ***** होती है कि इंसान के कितने प्रेम प्रसंग हैं। पंडित जी बताते है कि जिन लोगों की हृदय रेखा सीधी और चंद्र पर्वत उन्नत होती है उनकी लव लाइफ पूरी तरीके से सफल होती है लेकिन अगर से बीच से थोड़ी सी भी कटी हुई होती है तो लव लाइफ उतार चढ़ाव वाली होती है।
दाएं हाथ में विवाह रेखा हो तो
जिन लड़कों के दाएं हाथ में एक विवाह रेखा होती है उन्हें उनकी पत्नी बहुत प्यार करती है। इनका दांपत्य जीवन बहुत ज्यादा सुखी होता है। साथ ही इनकी संतान भी काफी भाग्यशाली होती है। दाएं हाथ में अगर अंगूठे के बगल से दो रेखाएं एक साथ निकली हो तो कहा जाता है ऐसी लोगों की लव लाइफ शुरुआत में काफी उतार-चढ़ाव वाली होती है लेकिन बाद में अपने आप सब ठीक हो जाता है।
Published on:
07 Sept 2018 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
