18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Flight- दिल्ली पिछड़ी, अब ग्वालियर से मुंबई जाने वालों की संख्या ज्यादा

दिल्ली और मुंबई के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से दो- दो फ्लाइट चल रही हैं, जनवरी से अब तक ग्वालियर से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जबकि ग्वालियर-दिल्ली फ्लाइट यात्रियों की संख्या लगातार कम हुई है...

2 min read
Google source verification
flight

ग्वालियर (Gwalior) से छह शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन हो रहा है। लगातार दो महीने से मुंबई के यात्री (Mumbai flight passengers) तेजी से बढ़े है। इससे पहले दिल्ली (Delhi) जाने वाले यात्रियों का लोड सबसे ज्यादा रहता था। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली से कई शहरों की फ्लाइट यात्रियों को मिल रही है। वहीं अब मुंबई के लिए दो फ्लाइट होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।

शहर की सबसे पुरानी फ्लाइट मुंबई (Mumbai flight) की ही है। वहीं अब नया एयरपोर्ट (rajmata vijayaraje scindia new air terminal) बनने से दूसरे शहरों के लिए भी फ्लाइट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। फ्लाइटें बढ़ते ही यात्रियों की संख्या में भी इजाफा आएगा। फरवरी में फ्लाइटों से यात्रा करने वाले यात्री 27093 रहे ।


पिछले काफी समय से फ्लाइटों की संख्या बढ़ रही है। इसी के तहत एक फरवरी से अकासा की फ्लाइट ग्वालियर-अहमदाबाद के लिए शुरु हुई है। यह फ्लाइट सप्ताह में एक दिन सोमवार को ही चल रही है। इसके साथ ही अकासा की मुंबई फ्लाइट भी 26 फरवरी से शुरू हुइ है। इसके चलते फरवरी में दो फ्लाइट मिलने से भी यात्री बढ़े है।


छह शहरों के लिए चल रही फ्लाइट में सबसे कम यात्री इंदौर को काफी समय से मिल रहे है। हालात यह हो गए है कि पांच महीने में हर महीने यात्रियों की संख्या एक हजार तक भी नहीं पहुंच पा रही है। इंदौर के लिए यात्री आने और जाने वाले कम ही सफर कर रहे है।

शहर - जनवरी- फरवरी

- बैग्लुरु-1991- 5568

- दिल्ली- 6745- 8658

- हैदराबाद-2612- 2222

- अहमदाबाद- 00 - 836

- मुंबई - 9171- 8870

- इंदौर- 758- 939


फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों की संख्या फरवरी में बढ़ी है। इसका कारण यह भी है कि फरवरी में दो शहरों के लिए फ्लाइट बढ़ी है। वहीं अब आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- संदीप अग्रवाल, डायरेक्टर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल

ये भी पढ़ें : Election 2024: प्रत्याशियों के लिए चुनाव सामग्री के रेट तय, एक पीस मिठाई से लेकर जानें किसका कितना खर्च