
Hair Care Tips in Monsoon: महिलाएं ही नहीं आजकल पुरुष भी लंबे बाल रखते हैं और चाहते हैं कि मौसम कैसा भी हो उनके बाल खूबसूरत और रेशमी बने रहें। लेकिन मानसून सीजन में बालों की केयर बड़ा टफ टास्क लगता है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही में आपको हेयर फॉल की समस्या शुरू हो सकती है। बालों में डेंड्रफ, चिपचिपाहट बढ़ जाती है। आपके बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। बालों की ऐसी परेशानी से बचने के लिए patrika.com में हम आपको बता रहे हैं बालों को खूबसूरत बनाए रखने के टिप्स…
यदि आप पतले टूथ वाले कोंब या हेयर ब्रश का प्रयोग करती हैं, तो यह आपके इस तरह के कॉम से आपके बालों में ब्रेकेज हो सकते हैं। इसलिए सही कंघी का चुनाव जरूरी है। बरसात के मौसम में बाल रफ और डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में अपने बालों को जितना हो सके उतना हल्के हाथों से कॉम करें। वरना हेयर फॉलिंग की परेशानी बढ़ सकती है। एक-दूसरे की कंघी का इस्तेमाल न करें, इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
बारिश के पानी का पीएच लेवल हाई होता है। इसलिए बारिश का पानी एसिडिक होता है, जिससे बाल खराब हो सकते हैं। वहीं डस्ट और पॉल्यूशन भी बालों में चिपक जाते हैं। तो ऐसे में यदि गलती से कभी बारिश में भीग जाएं, तो घर आकर तुरंत बालों में शैंपू करें।
बरसात के मौसम में बालों को हमेशा ड्राय रखने की कोशिश करें। यदि आप बारिश में भीग गई हैं और शैम्पू नहीं करना चाहती, तो केवल सादा पानी से बालों को धो कर अच्छी तरह सुखाएं। ड्राई करते वक्त माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें। क्योंकि बारिश में गीले बाल रखने से वो कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए गीले बालों में कंघी करने से भी बचना चाहिए।
मानसून के सीजन में ही नहीं बालों को खूबसूरत और घने बनाए रखने के लिए ऑयल मसाज भी जरूरी है। हेयर वॉश करने से एक घंटे या फिर एक दिन पहले बालों को हल्के हाथों से ऑयल मसाज दें। बरसात के मौसम में कोकोनट ऑयल बेस्ट है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज स्कैल्प हेल्थ को बनाए रखने के साथ हेयर डैमेज होने से भी रोकती हैं। हेयर मसाज से स्कैल्प में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है और यह हेयर फॉल की समस्या कम होने लगती है।
मानसून के इस सीजन में बालों की केयर का खास तरीका है हेल्दी डाइट। हेयर हेल्थ को बनाए रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट बहुत जरूरी है। ऐसे में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई, कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा 3, मिनरल्स जैसे कि जिंक और आयरन से युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।
Updated on:
06 Jul 2024 01:13 pm
Published on:
06 Jul 2024 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
