23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में हेयर कटिंग करने घर बुलाया, तो चले लाठी-डंडे, छह घायल

गोविंदपुरा की घटना, घायल किसान की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Neelendra Kumar

•

Updated: 11 May 2020, 1:05 AM IST

Haircut During Lockdown in Bhopal

ओडिशा से दिल्ली जाने बाइक पर निकला इजराइली नागरिक भटक कर कटघोरा पहुंचा,ओडिशा से दिल्ली जाने बाइक पर निकला इजराइली नागरिक भटक कर कटघोरा पहुंचा,लॉकडाउन में हेयर कटिंग करने घर बुलाया, तो चले लाठी-डंडे, छह घायल

भोपाल. गोविंदपुरा इलाके में ग्राहकों को घर में बुलाकर हेयर कटिंग को लेकर हुए झगड़े में बात इस कदर बढ़ी कि लाठी-डंडे चल गए, जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है, जिसका एम्स में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सब्जी फार्म बरखेड़ा निवासी 40 वर्षीय सुनील ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह दस बजे पड़ोसी पप्पू श्रीवास ने अपने घर पर ग्राहकों की हेयर कटिंग शुरू कर दी। सुनील के पिता बन्ने सिंह ने कोरोना संक्रमण का हवाला देकर इस पर आपत्ति जताई तो विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद पप्पू अपने बेटे ब्रजेश, सोनू उर्फ अनिल, मनीष के साथ बन्ने सिंह के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। सिर में गंभीर चोट से बन्ने सिंह बेहोश हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

रिश्तेदार की कटिंग कर रहा था
इधर, पप्पू (42) ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदार सुखलाल की कटिंग कर रहा था। इसी बीच बन्ने सिंह के लडक़े सुनील व राजेश, सुनील का लडक़ा निखिल डंडे लेकर आए और रोकते हुए डंडे से पिटाई कर दी। मेरे बेटे सोनू, ब्रिजेश व मनीष बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

लॉकडाउन उल्लंघन के 3696 मामले दर्ज
पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के अब तक 3696 मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटे में 74 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अधिकतर पैदल घूमने वालों की संख्या है। वहीं वाहन से घूमने वालों के वाहन जब्त कर लिए जाते हैं।